BNP NEWS DESK। Apna Ghar Ashram नागरिक सुरक्षा की स्थापना दिवस के अवसर पर साप्ताहिक कार्यक्रम के वीवी सुंदर शास्त्री व डिप्टी डिवीजनल वार्डन अभिषेक जायसवाल के नेतृत्व और अध्यक्षता में सामने घाट अपना घर आश्रम में वहां पर निवास कर रहे युवा और वृद्ध पुरुष एवं महिलाओं विक्षिप्त विकलागों की सेवा हेतु वहां निवास कर रहे 400 पुरुष और 270 महिलाओं के सहायता एवं सहयोग के लिए भेलूपुर प्रखंड के द्वारा सुखे अनाज का दान किया गया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष अतिथि के रूप में नागरिक सुरक्षा के विनोद गुप्ता (चीफ वार्डन), जितेंद्र देव सिंह (उप नियंत्रक) एवं इरफानलू होदा (एडीसी) की उपस्थिति में और भेलूपुर प्रखंड के वरिष्ठ स्वयंसेवकों में दिलीप पांडेय (घटना नियंत्रक अधिकारी), (पोस्ट वार्डन एव डिप्टी पोस्ट वार्डन)- संदीप कुमार की भूपेंद्र सिंह गिल, सुरैया बानो, संजय कुमार गुप्ता,अरुण कुमार गुप्ता, प्रभु नारायण सिंह, संतोष मिश्रा एवं महिला स्वयंसेवकों में देवश्री दत्ता, सुष्मिता भट्टाचार्य प्रखंड के सभी पोस्ट के स्वयंसेवकों की उपस्थिति रही इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी ने अपना सहयोग अमूल्य योगदान दिया है इसके लिए सभी को धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हैं।








