BNP NEWS DESK। T20 World Cup 2026 Schedule भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में अगले साल टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाना है। इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया बतौर मेजबान उतरेगी और अपना खिताब बचाने की कोशिश करेगी। हालांकि, ये उसके लिए आसान नहीं होने वाला है। इस वर्ल्ड कप के शेड्यूल का आज आधिकारिक तौर पर एलान किया जाना है जिस पर सभी की नजरें होंगी।
T20 World Cup 2026 Schedule मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत और पाकिस्तान का मैच इस वर्ल्ड कप में तय है जो 15 फरवरी को कोलंबो में होगा। पाकिस्तान अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगा ये तय है। अगर वो फाइनल में भी पहुंचता है तो संभावना पूरी है कि फाइनल भी श्रीलंका में खेला जाएगा। ठीक उसी तरह जिस तरह चैंपियंस ट्रॉफी-2025 में हुआ था जहां पाकिस्तान मेजबान था लेकिन भारत ने अपने सभी मैच दुबई में खेले थे जिसमें फाइनल भी शामिल है।
टी 20 विश्व कप अपडेट
सात फरवरी को कोलंबो में पाक और नीदरलैंड्स के मैच से होगी शुरुआत।
कोलकाता में उसी दिन वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा दूसरा मैच।
प्राइम टाइम में सात फरवरी को रात सात बजे से मुंबई में भारत और अमेरिका के बीच होगा मुकाबला।
पहले दौर में हर दिन तीन लीग मैच खेले जाएंगे।
अगर पाकिस्तान क्वालीफाई किया तो पहला सेमीफाइनल कोलंबो में होगा।
अगर भारत सेमीफाइनल में क्वालीफाई हुआ और उसकी भिड़ंत पाकिस्तान से नहीं हुई तो भारत दूसरे सेमीफाइनल में मुंबई में खेलेगा।
अगर श्रीलंका क्वालीफाई हुआ और उसकी भिड़ंत पाकिस्तान से नहीं हुई तो वह पहला सेमीफाइनल कोलकाता में खेलेगा।
अगर श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल हुआ तो ये दोनों कोलंबो में पहला सेमीफाइनल खेलेंगे।
अगर भारत और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल हुआ तो दोनों कोलंबो में पहला सेमीफाइनल खेलेंगे।
अगर भारत और श्रीलंका के बीच में सेमीफाइनल हुआ तो दोनों मुंबई के दूसरा सेमीफाइनल खेलेंगे।
अगर भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका में कोई भी क्वालीफाई नहीं किया तो पहला सेमीफाइनल कोलकाता में और दूसरा सेमीफाइनल मुंबई में होगा
अगर पाकिस्तान और श्रीलंका दोनों क्वालीफाई नहीं करते तब भी दोनों सेमीफाइनल भारत में होंगे।
अगर पाकिस्तान फाइनल में पहुंचता है तो वह कोलंबो में खेला जाएगा।
उसके फाइनल में नहीं पहुंचने पर फाइनल अहमदाबाद में खेला जाएगा।
पहला सेमीफाइनल चार और दूसरा सेमीफाइनल पांच मार्च को होगा।
फाइनल आठ मार्च को होगा।
नौ मार्च रिजर्व डे रहेगा । T20 World Cup 2026 Schedule
















Discussion about this post