रुपये में चार महीने की सबसे बड़ी गिरावट

SHARE:

Indian Rupees

BNP NEWS DESK।  Indian Rupees शुक्रवार को रुपये में लगभग चार महीने की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई और यह पहली बार 89 डालर के स्तर को पार कर गया।
व्यापार से जुड़ी अनिश्चितताओं की वजह से घरेलू और ग्लोबल इक्विटी मार्केट से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच भारतीय मुद्रा डालर के मुकाबले 93 पैसे गिरकर 89.61 बंद हुई।
भारतीय मुद्रा में भारी गिरावट की वजह प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर संशय के बादल और वैश्विक आइटी स्टाक की भारी बिकवाली को माना जा रहा है। इससे पहले 30 जुलाई को इंट्रा-डे के दौरान रुपये में इतनी बड़ी गिरावट देखी गई थी और उस समय यह 89 पैसे टूटा था।

Indian Rupees विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 88.67 पर खुला और कारोबार के दौरान यह एक समय अब तक के सबसे निचले स्तर 89.65 तक गिर गया। हालांकि, बाद में इसमें सुधार हुआ और यह 89.61 पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से 93 पैसे कम था। गुरुवार को, रुपया डालर के मुकाबले 20 पैसे गिरकर 88.68 पर बंद हुआ था।

14 अक्टूबर डालर के मुकाबले रुपया अब तक के न्यूनतम स्तर 88.81 पर बंद हुआ

इससे पहले, 14 अक्टूबर डालर के मुकाबले रुपया अब तक के न्यूनतम स्तर 88.81 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह करेंसी के बास्केट के मुकाबले डालर की ताकत को मापने वाला डालर इंडेक्स 0.09 प्रतिशत बढ़कर 100.17 पर आ गया। आरबीआइ गवर्नर संजय मल्होत्रा ने गुरुवार को कहा था कि केंद्रीय बैंक रुपये के लिए किसी स्तर को सेट नहीं करता है और डालर के मुकाबले घरेलू करेंसी में हालिया गिरावट मुख्य रूप से अमेरिकी प्रशासन द्वारा टैरिफ लगाने के बाद फैली व्यापार अनिश्चितताओं के कारण है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मल्होत्रा ने कहा, ‘रुपया एक वित्तीय इंस्ट्रूमेंट है और अगर डालर की डिमांड बढ़ती है तो भारतीय मुद्रा कमजोर होती है। अगर रुपये की डिमांड बढ़ती है, तो डालर नीचे आता है।   Indian Rupees

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather