BNP NEWS DESK। Rotary Varanasi Region रोटरी मंडल 3120 के वाराणसी रीजन में आज एक अनोखा और प्रेरक आयोजन “मस्ती की पाठशाला 2.0” आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सेठ एम. आर. जैपुरिया स्कूल्स बनारस एंड हॉस्टल, बाबतपुर कैंपस में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य आगामी वर्ष 2026–27 के रोटरी क्लब अध्यक्ष व सचिव को नेतृत्व, योजना और रोटरी भावना की दिशा में प्रशिक्षित करना था। इस अवसर पर सभी उपमंडलाध्यक्ष व जोन सचिव और 28 क्लबों के अध्यक्ष सचिव उत्साह और ऊर्जा सहित सम्मिलित हुए।
रोटरी की कार्यशैली में निर्वाचन से कार्यभार ग्रहण करने के बीच में तैयारी
Rotary Varanasi Region कार्यक्रम का शुभारंभ रोटरी मंडलाध्यक्ष रो. डॉ. आशुतोष अग्रवाल, मंडलाध्यक्ष निर्वाचित रो. पूनम गुलाटी व गणमान्य व्यक्तियों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। कार्यक्रम की सह अध्यक्षता आगामी वर्ष के क्षेत्रीय प्रमुख रो. अनिल के. जाजोदिया ने की, जिन्होंने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि रोटरी नेतृत्व में आनंद, सीख और जिम्मेदारी – तीनों का संतुलन ही सफलता की कुंजी है। रोटरी की कार्यशैली में निर्वाचन से कार्यभार ग्रहण करने के बीच में तैयारी के लिए जो अवसर मिलता है हम सबको उसका पूरा लाभ मिलना चाहिए।
इस अवसर पर अगले वर्ष के मंडल प्रशिक्षक रो. परितोष बजाज ने कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण सिर्फ नीतियों की कक्षा नहीं, बल्कि अनुभवों की पाठशाला है। हम जितना सीखते हैं हमारी कार्यशैली और परिणाम पर उसका उतना अधिक सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
जो हमें फर्श से अर्श तक ले जाने की क्षमता रखते हैं
मंडलाध्यक्ष निर्वाचित रो. पूनम गुलाटी ने नए पदाधिकारियों को दीक्षा देते हुए कहा कि नेतृत्व के अवसर उन चुनौतियों की तरह होते हैं जो हमें फर्श से अर्श तक ले जाने की क्षमता रखते हैं. हमारा काम करने का जज्बा, हमारी मेहनत, सहयोग लेने और देने की कला एवं समाज व राष्ट्र के प्रति सेवा भाव हमारे नेतृत्व को प्रभावी और यादगार बना देता है ।
अन्य मुख्य वक्ताओं में मंडलाध्यक्ष नामित रो. दिनेश गर्ग, पूर्व मंडलाध्यक्षगण रो. संजय अग्रवाल, रो. उत्तम अग्रवाल, रो. हरिमोहन साह, रो. वी. एन. सिंह, क्षेत्रीय सचिव रो. आयुष्मान सुरेका, और मंडल सचिव रो. प्रशांत नागर ने विभिन्न विषयों पर ज्ञानवर्धक सत्र लिए। कार्यक्रम में आयोजित वार्षिक कार्ययोजना, वित्तीय प्रबंधन, बड़ी सोच की शक्ति, सजीव बैठकें, प्रभावी नेतृत्व आदि सत्रों को प्रतिभागियों ने अत्यंत उपयोगी बताया।
सत्रों के मध्य में आयोजित प्रबंधन गतिविधियों और रोटरी प्रश्नोत्तरी ने कार्यक्रम को जीवंत और रोचक बनाया। कार्यक्रम का संयोजन रो. अविनाश मेहरोत्रा, रो. राजेश भार्गव व रो. देव आशीष ने, स्वागत पुनीत कपूर, पवन सिंह और धन्यवाद प्रकाश पूर्णिमा सिंह व धर्मेन्द्र गोयल ने किया। Rotary Varanasi Region








