BNP NEWS DESK। New Banaras Camera Society शहर के छायाकारों की अग्रणी संस्था न्यू बनारस कैमरा सोसाइटी द्वारा कबीर नगर, दुर्गाकुंड में पूर्वांचल के सभी छायाकारों एवं उनके परिजन हेतु एक वृहत निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें जौनपुर, मऊ, गाजीपुर, भदोही, दिलदार नगर सहित वाराणसी के 130 लोगों ने अपनी जांच कराई एवं चिकित्सकीय सलाह ली।
New Banaras Camera Society कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित चिकित्सकों एवं संस्था के पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। चिकित्सकों में डॉ. गौतम चक्रवर्ती (अस्थि रोग), डॉ. इंद्रनील बसु (मधुमेह रोग), डॉ. संगीता राय ( स्त्री रोग), डॉ. प्रीति अग्रवाल (नेत्र रोग), वैद्य ध्रुव अग्रहरि (आयुर्वेद), डॉ. नयनिका बसु (फिजिशियन) एवं डॉ. ओम हर्ष यति के नाम प्रमुख हैं। कार्यक्रम के दौरान थायरायड, हड्डी (बीटीडी), मांसपेशी, नेत्र, ब्लड शुगर, पिछले तीन माह का ब्लड शुगर, खान पान संबंधी सलाह एवं एक्युपंचर विधि से दर्द निवारण तथा विभिन्न जांच और उनके निवारण की सलाह दी गई। सीपीआर (हार्ट अटैक) की स्थिति में त्वरित प्राथमिक उपचार किस प्रकार से किया जाय इसका विस्तृत डेमोंस्ट्रेशन एक पुतले (डम्मी) पर करके बताया गया।
सभी चिकित्सकों ने अपने विचार रखे। सभी चिकित्सकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष टी हुदाती ने और धन्यवाद ज्ञापन सचिव बिनय रावल ने किया।
















Discussion about this post