BNP NEWS DESK। Grand Master Himanshu Sharma एसकेवीटी किंग्स चेस अकादमी द्वारा आयोजित लहुराबीर जगतगंज स्थित एमकेएन इंटरनेशनल स्कूल में 4 अक्टूबर प्रातः 9 बजे से 5 अक्टूबर तक रात 9 बजे तक चली ग्रैंड मास्टर शतरंज प्रशिक्षण सम्पन्न हुई जिसमें ग्रैंडमास्टर हिमांशु शर्मा ने उत्तर प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण दिया, इन्होंने इस दौरान विभिन्न ओपनिंग,मिडिल गेम तथा एंड गेम की बारीकियों पर प्रकाश डाला, खिलाड़ियों के प्रतिस्पर्धी स्वभाव के संतुलन के बारे में अवगत कराया। इसके अलावा शतरंज खेल व खिलाड़ियों की प्रकृति पर प्रकाश डाला।
Grand Master Himanshu Sharma कैंप में 1793 अंतराष्ट्रीय रेटिंग प्राप्त मास्टर शिवाय सिंह , राष्ट्रीय खिलाड़ी विधि एंजेलीना 1656, राष्ट्रीय खिलाड़ी आरव सिंह 1505 तथा प्रयागराज की संस्कृति यादव 1553, बिहार के अचिंत्य कश्यप 1637 , प्रणव रुंगटा 1613, ओजस आनंद, सात्विक आनंद, आरना त्रिपाठी, नंदीश कुमार, अद्विका पांडेय, आरुष सिंह, रेयांश उमराव, यश कुमार आदि प्रमुख थे।
विद्यालय के चेयरमैन श्री कामेश सिंह एवं एसकेवीटी की संस्थापिका डॉ श्वेता भारती ने ग्रैंड मास्टर को बुके तथा काशी दर्शन स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। तथा भविष्य में ऐसे प्रशिक्षण शिविर निरंतर कराने की घोषणा की।
वाराणसी में प्रथम बार एसकेवीटी के अथक प्रयासों से यह प्रतिष्ठित कैंप का आयोजन हुआ है, जिससे खिलाड़ियों को काफी लाभ मिलेगा ।
इस मौके पर कुलदीप कुमार, रवि प्रकाश सिंह, गजेंद्र सिंह, अनुपमा मिश्रा , आदि विशेष रूप से मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापन आयोजन सचिव विनीत राज तिवारी ने किया ।
















Discussion about this post