BNP NEWS DESK। gold silver rate विदेश बाजारों में सुरक्षित निवेश और भारतीय रुपये में गिरावट के कारण दिल्ली में सोना और चांदी की कीमतों में तेजी जारी है। सोमवार को दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत में 2,700 रुपये की वृद्धि रही और अब यह 1,23,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया है। इसी तरह, चांदी की कीमत भी 7,400 रुपये बढ़कर 1,57,400 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) के नए उच्च स्तर पर पहुंच गई।
gold silver rate सोने ने सोमवार को एक नया रिकार्ड उच्च स्तर छुआ। इसका कारण यह है कि इस रिकार्ड उच्च कीमत के बावजूद निवेशक सराफा को प्राथमिकता दे रहे हैं। आने वाले समय में इसकी कीमत में और बढ़ोतरी हो सकती है। अमेरिका में लंबे समय तक शटडाउन रहने संबंधी चिंताएं भी सुरक्षित निवेश धातु की मांग का समर्थन कर रही हैं।
वैश्विक बाजार में भी नए उच्च स्तर पर सोना
वैश्विक बाजारों में भी सोना और चांदी की कीमतों में तेजी जारी है। वैश्विक बाजार में स्पाट गोल्ड लगभग दो प्रतिशत बढ़कर 3,949.58 डालर प्रति औंस के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गया, जबकि चांदी एक प्रतिशत से अधिक बढ़कर 48.75 डालर प्रति औंस के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई।
सोमवार को वायदा बाजार में भी सोना नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर दिसंबर डिलिवरी वाले सोने का मूल्य 1,962 रुपये बढ़कर 1,20,075 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
















Discussion about this post