BNP NEWS DESK। India-Australia series रोहित शर्मा को हटाकर वनडे प्रारूप की कमान शुभमन गिल सौंप दी गई है। टेस्ट की कप्तानी संभालने के बाद भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। अब गिल की आस्ट्रेलिया के विरुद्ध वनडे प्रारूप की परीक्षा होनी है।
India-Australia series भारतीय चयनकर्ताओं ने शनिवार को विश्व कप 2027 को ध्यान में रखते हुए युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को आगामी आस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम की कमान सौंपी है। इसे गिल को सभी प्रारूपों में कप्तानी सौंपने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। रोहित और विराट कोहली को 15 सदस्यीय भारतीय टीम में चुना गया है, जिसकी घोषणा शनिवार को बीसीसीआइ ने की।
इसके अलावा श्रेयस अय्यर को तीन मैचों की सीरीज के लिए उपकप्तान बनाया गया है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को कार्यभार प्रबंधन के तहत वनडे सीरीज से आराम दिया गया है। बाएं हाथ के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की वनडे टीम में वापसी हुई है।
रोहित को दे दी गई जानकारी
चयन समिति के प्रमुख अजित अगरकर ने पुष्टि की कि रोहित को कप्तानी में बदलाव के बारे में बता दिया गया है, लेकिन जब यह पूछा गया कि क्या विराट और रोहित विश्व कप 2027 खेलेंगे तो उन्होंने स्पष्ट जवाब नहीं दिया। India-Australia series
अगरकर ने कहा कि वे अभी इसी प्रारूप में खेल रहे हैं और हमने उन्हें चुना है। जहां तक 2027 विश्व कप का सवाल है तो मुझे नहीं लगता कि उसके बारे में आज कप्तानी में बदलाव के साथ बात करने की जरूरत है। यह पूछने पर कि रोहित ने इस फैसले को किस तरह लिया है, उन्होंने कहा कि यह चयन समिति और रोहित के बीच की बात है।
उनकी बातों से समझ में आ गया है कि टीम प्रबंधन इन दोनों को 2027 विश्व कप तक नहीं देख रहा है।
तीन अलग-अलग कप्तान रखना असंभव
अगरकर ने साफ तौर पर कहा कि अब कुछ ही वनडे खेलने हैं लिहाजा तीन अलग अलग कप्तान रखना असंभव है, क्योंकि इससे रणनीति बनाने में दिक्कत होती है। उन्होंने कहा कि यह व्यवहारिक तौर पर संभव नहीं है कि तीन प्रारूपों में तीन कप्तान हों। इससे रणनीति बनाना मुश्किल हो जाता है।
उन्होंने कहा कि एक समय पर जाकर आप अगले विश्व कप पर विचार करेंगे और यह प्रारूप अब बहुत कम खेला जाता है इसलिए अगले कप्तान को देने के लिए ज्यादा मैच भी नहीं है। उसे खुद को तैयार करने और रणनीति बनाने के लिए समय दिया जाना जरूरी है। India-Australia series
आस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरैल , यशस्वी जायसवाल।
भारतीय टी20 टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, वरूण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर।
भारत और आस्ट्रेलिया का कार्यक्रम
तिथि, प्रारूप, जगह
19 अक्टूबर, पहला वनडे, पर्थ
23 अक्टूबर, दूसरा वनडे, एडिलेड
25 अक्टूबर, तीसरा वनडे, सिडनी
29 अक्टूबर, पहला टी20, केनबरा
31 अक्टूबर, दूसरा टी20, मेलबर्न
02 नवंबर, तीसरा टी20, होबार्ट
06 नवंबर, चोथा टी20, गोल्ड कोस्ट
08 नवंबर, पांचवां टी20, ब्रिस्बेन
















Discussion about this post