न्यायाधीश अश्वनी दुबे को वाराणसी के वकीलों ने दी विदाई

SHARE:

Judge Ashwani Dubey

BNP NEWS DESK।  Judge Ashwani Dubey मोटरयान दुर्घटना प्रतिकर अभिकरण के न्यायाधीश अश्वनी कुमार दूबे का स्थानांतरण बलिया में प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय में होने पर सोमवार को बनारस बार एसोसिएशन सभागार में आयोजित समारोह में विदाई दी गई। बनारस बार के अध्यक्ष सतीश तिवारी, सेंट्रल बार अध्यक्ष मंगलेश कुमार दूबे और महामंत्री शशांक श्रीवास्तव ने न्यायाधीश को अंगवस्त्रम व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

Judge Ashwani Dubey उनके दो वर्ष के कार्यकाल में वकीलों के प्रति व्यवहार और काम के प्रति उनकी निष्ठा की प्रशंसा की और बलिया जनपद में पारिवारिक न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश पद पर नियुक्त होने पर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने सम्मान से अभिभूत अश्वनी दुबे ने कहा कि सम्मान पाकर अभिभूत हूं, बाबा विश्वनाथ की नगरी में अधिवक्ताओं ने जो सम्मान दिया है उसे जीवन पर्यन्त याद रखुंगा|

इस अवसर पर प्रभारी जिला जज रविन्द्र श्रीवास्तव, सेंट्रल बार के अध्यक्ष मंगलेश दुबे, प्रदेश बार कौंसिल सदस्य विनोद पांडेय, बनारस बार उपाध्यक्ष राघवेन्द्र दुबे, दीपक राय कान्हा, नित्यानंद राय, सुजीत यादव, गौतम कुमार झा, विंध्याचल चौबे आदि अधिवक्तागण रहे।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें