बारिश से तलैया हुआ वाराणसी, नगर निगम की व्यवस्था ध्‍वस्‍त

SHARE:

Rain in Varanasi

BNP NEWS DESK। Rain in Varanasi शुक्रवार को दिन व रात में बारिश के कहर का दंश पूरा शहर झेला। शन‍िवार को भी शहर के कई क्षेत्र तलैया बन गए थे। तमाम क्षेत्रों में जलभराव से लोग परेशान हुए। वहीं नगर निगम की व्यवस्था भी पानी-पानी हो गई थी। कारण कि कई स्थानों पर 24 घंटे के बाद भी पानी भरा रहा। नगर निगम ने टोल फ्री नंबर 1533 जारी किया है। इस पर किसी भी प्रकार की जलभराव की जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

निगम के अधिकारियों ने शनिवार को कई स्थानों का दौरा भी कि‍‍या

शहर के गोदौलिया से लेकर रविंद्रपुरी, खोजवां, लंका, सामने घाट, रेवड़ी तालाब, बड़ी गैबी वीडीए कालोनी, रथयात्रा-महमूरगंज मार्ग, विरदोपुर कालोनी, छावनी, शिवाला, असि, नगवां, ब्रह्मकुमारी मंदिर मार्ग सहित कई स्थानों पर पानी भर गया था। हालांकि, निगम के अधिकारियों ने शनिवार को कई स्थानों का दौरा भी किया।

 

Rain in Varanasi  बड़ी गैबी वीडीए कालोनी में कई लोगों के घरों में शुक्रवार से ही पानी घुस गया था। वहां की सड़क भी लबालब हो गई थी। इसके कारण लोगों की दिनचर्या पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गई। तमाम लोग अपने रिश्तेदारों व अपने परिचितों के यहां ठिकाना बनाने के लिए मजबूर हो गए।

कुछ लोग पंपिंग सेट लगाकर जल निकासी का प्रबंधन किए हैं। वहीं, स्थानीय उत्तरी जोल्हा के पार्षद शरद पांडेय मुन्ना ने कहा कि इसकी सूचना जलकल विभाग को दे दी गई। इसके बाद विभाग की टीम ने दोपहर बाद कालोनी में पहुंची। मशीन से पानी निकाला गया।

नगर में हुई भारी बारिश के कारण नगर के विभिन्न क्षेत्रों में हुए जलजमाव का नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने दौरा किया। महापौर अशोक कुमार तिवारी ने सभी अधिकारियों को व्यवस्था सुदृढ़ का निर्देश दिया। Rain in Varanasi

नगर आयुक्त ने बताया कि उन्होंने सर्किट हाउस, बनारस क्लब होते हुए कचहरी स्थित अंबेडकर चौराहा, नदेसर अंधरापुल, फातमान रोड, सिगरा, रथयात्रा चौराहा होते हुए लक्सा स्थित गुरुवाग, कमच्छा, भेलूपुर थाना होते हुए रविंद्रपुरी, रविदास गेट, लंका, बीएचयू, सुसुवाही, बजरडीहा, कोनिया आदि क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather