सात को पृथ्वी के सबसे निकट होगा चंद्रमा

SHARE:

Giacobinides

BNP NEWS DESK। Giacobinides  इस महीने ड्रैकनिड और ओरियोनिड उल्का वर्षा का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। ड्रैकनिड उल्का वर्षा की चरम स्थिति आठ अक्टूबर को होगी, जबकि इसकी शुरुआत छह अक्टूबर से हो जाएगी और यह 10 अक्टूबर तक जारी रहेगी।

Giacobinides ये उल्का पृथ्वी के वायुमंडल में लगभग 70 किलोमीटर प्रति सेकंड की गति से प्रवेश करती हैं। ड्रैकनिड्स व ओरियोनिड उल्का वर्षा पृथ्वी के धूमकेतुओं और क्षुद्रग्रहों द्वारा छोड़े गए धूल और बर्फ के कणों की धाराओं से होकर गुजरने के कारण होती है।

हर वर्ष इसी माह यह उल्का वर्षा होती है, जिसे जियाकोबिनिड्स भी कहा जाता है। यह जियाकोबिनी जिनर धूमकेतु के मलबे से उत्पन्न होती है। इस महीने के दौरान सात अक्टूबर को सुपर मून भी दिखाई देगा।

खगोल विज्ञान में रुचि रखने वालों के लिए ड्रैकनिड उल्का देखने का सबसे अच्छा समय आठ अक्टूबर की रात है।

इस रात प्रति घंटे लगभग 10 उल्का दिखाई देंगे। आसमान साफ होने पर इसे बिना टेलीस्कोप के भी देखा जा सकता है। इसी क्रम में, ओरियोनिड उल्का बौछार को देखने का सही समय 21 अक्टूबर की रात दो बजे है। इस दिन अमावस्या होने के कारण इसे प्रभावी तरीके से देखा जा सकेगा। अगले दिन भी यह बौछार जारी रहेगी। Giacobinides

 

ये उल्का पिंड तेज गति से चलते हैं और कभी-कभी चमकीले आग के गोले भी बनाते हैं। इनकी सक्रियता 12 नवंबर तक रहती है, लेकिन उल्का की संख्या कम होने के साथ धीरे-धीरे यह दिखना बंद कर देती हैं।

 

पूर्णिमा का चंद्रमा हंटर मून

इस माह की पूर्णिमा विशेष है, जो सात अक्टूबर को आएगी। इस दिन चंद्रमा पृथ्वी के सबसे निकट होगा और यह साधारण चंद्रमा से 14 प्रतिशत बड़ा और 30 प्रतिशत अधिक चमकीला दिखाई देगा। इसे सुपर मून कहा जाता है।

छह को चंद्रमा शनि के करीब रहेगा

इस महीने छह अक्टूबर को चंद्रमा शनि ग्रह के निकट दिखाई देगा। 13 अक्टूबर को यह बृहस्पति के साथ युग्मन करेगा, जबकि 19 अक्टूबर को शुक्र ग्रह के साथ दिखाई देगा। 23 अक्टूबर को चंद्रमा मंगल ग्रह के करीब नजर आएगा।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें