राहुल ने बताया, इसलिए मोटर साइकिल से कार का वजन होता है ज्यादा

SHARE:

Rahul Gandh

BNP NEWS DESK। Rahul Gandhi अपनी कोलंबिया यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोटर साइकिल और कार के वजन में अंतर को लेकर ऐसी विचित्र और अबूझ व्याख्या कर दी, जिसको लेकर भाजपा उनका मजाक उड़ा रही है। बुधवार को ईआइए यूनिवर्सिटी में एक सेमिनार को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने वहां मौजूद लोगों से एक दिलचस्प सवाल पूछा-मोटरसाइकिल का वजन 100 किलो होता है और कार का 3000 किलो, ऐसा क्यों? उन्होंने कहा-अगर एक व्यक्ति कार चला रहा है, तो एक यात्री को ले जाने के लिए कार में 3000 किलो मेटल की जरूरत होती है।

Rahul Gandhi  दूसरी तरफ मोटरसाइकिल का वजन 100 किलो होता है और उस पर दो यात्री बैठ सकते हैं। तो फिर मोटरसाइकिल 100 किलो धातु में दो यात्रियों को कैसे ले जा सकती है और कार को 3000 किलो मेटल की जरूरत क्यों होती है? सेमिनार में मौजूद इंजीनियरिंग के छात्रों से इस सवाल का जवाब देने को कहते हुए कांग्रेस नेता ने जोर देकर कहा कि उनका यह सवाल (पारंपरिक ईंधन वाले वाहनों की जगह) इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ बढ़ने से जुड़ा है।

कार में ऐसा क्या होता है कि उसके लिए 3000 किलो मेटल की जरूरत होती है

दर्शकों में से किसी ने इसका जवाब देने की कोशिश की, लेकिन राहुल गांधी ने कहा-नहीं। मेरा सवाल यह है कि कार में ऐसा क्या होता है कि उसके लिए 3000 किलो मेटल की जरूरत होती है? इसका जवाब यह है कि वह इंजन है, क्योंकि टक्कर लगने पर वही आपको मारता है।
और मोटरसाइकिल हल्की होती है, क्योंकि एक्सीडेंट होने पर इंजन आपसे अलग हो जाता है। मोटरसाइकिल में जब टक्कर लगती है, तो इंजन आपसे अलग हो जाता है। कार में जब टक्कर लगती है, तो इंजन कार के अंदर आ जाता है। Rahul Gandhi

इसलिए पूरी कार इस तरह डिजाइन की जाती है कि इंजन आपको नुकसान न पहुंचाए। इलेक्ट्रिक मोटर इस केंद्रीकृत एनर्जी सिस्टम को खत्म कर देता है। इलेक्ट्रिक मोटर आपको इजाजत देता है कि पारंपरिक ईंधन वाली कारों में इस्तेमाल होने वाले मोटर्स को अलग-अलग जगहों पर लगा सकते हैं। इसलिए इलेक्ट्रिक मोटर शक्ति का विकेंद्रीकरण है और यही इसकी असली प्रभावशीलता है।

बजाज, हीरो कोलंबिया में अच्छा प्रदर्शन कर रहीं

राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि दोपहिया वाहन निर्माता बजाज, हीरो और टीवीएस कोलंबिया में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। यह दर्शाता है कि भारतीय कंपनियां नवाचार से जीत सकती हैं, न कि भाई-भतीजावाद से।
कोलंबिया में मौजूद राहुल गांधी ने एक्स पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह बजाज पल्सर मोटरसाइकिल के सामने खड़े हैं। उन्होंने लिखा-बजाज, हीरो और टीवीएस को कोलंबिया में इतना अच्छा प्रदर्शन करते देखकर गर्व हो रहा है। बहुत बढ़िया काम। Rahul Gandhi

हार्ले-डेविडसन से टोयोटा तक के इंजीनियर इस अबूझ ज्ञान पर छाती पीट रहे होंगे

भाजपा मुख्यालय में पार्टी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी के बयान का आडियो बजाया और मुस्कुराते हुए कहा कि हार्ले-डेविडसन से लेकर टोयोटा तक के इंजीनियर इस अबूझ ज्ञान पर अपनी छाती पीट रहे होंगे। मैकेनिकल इंजीनियरों को यह सुनकर बहुत अच्छा लगा होगा कि उन्होंने कितना शानदार इंजीनियरिंग ज्ञान दिया है।
जिसको भी राहुल गांधी के ज्ञान पर कोई शक था, यह सुनकर शक खत्म हो गया होगा। भाजपा आइटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि मैंने एक साथ इतनी बकवास बातें पहले कभी नहीं सुनी। अगर कोई बता दे कि राहुल गांधी यहां क्या समझाना चाह रहे हैं, तो मुझे बहुत अच्छा लगेगा। लेकिन अगर आपको भी यह उतना ही मजेदार लग रहा है, जितना मुझे, तो निश्चिंत रहें। आप अकेले नहीं हैं!

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें