ग्रैंड मास्टर हिमांशु शर्मा चार अक्टूबर को वाराणसी में

SHARE:

SKVT Kings Chess Academy

BNP NEWS DESK।  SKVT Kings Chess Academy भारत के प्रसिद्ध शतरंज ग्रैंड मास्टर हिमांशु शर्मा 4 अक्टूबर को काशी की पावन भूमि पर पदार्पण करने वाले है  एस०के०वी०टी० किंग्स चेस एकेडमी के अथक एवं सफल प्रयास से वाराणसी में प्रथम बार किसी शतरंज ग्रैंड मास्टर का आगमन हो रहा है जो कि वाराणसी के खिलाड़ियों के साथ उत्तरप्रदेश के विभिन्न जिलों के बच्चों को उच्च स्तरीय शतरंज प्रशिक्षण देंगे ।  ग्रैंड मास्टर उपाधि शतरंज खेल की शीर्ष उपाधि होती है जो कि 2500 अंतराष्ट्रीय फीडे रेटिंग प्राप्त करने व 3 ग्रैंड मास्टर नॉर्म्स हासिल करने के बाद प्राप्त होती है ।

  SKVT Kings Chess Academy
ग्रैंड मास्टर हिमांशु शर्मा भारतीय शतरंज युवा टीम के आधिकारिक कोच के पद पर भी है जिनके नेतृत्व में भारतीय युवा टीम विश्व शतरंज चैंपियनशिप में सफलता अर्जित कर भारत का परचम लहरा चुकी है ।
SKVT Kings Chess Academy, ये बड़े गर्व का विषय है कि भारतीय ग्रैंड मास्टर हिमांशु शर्मा वाराणसी के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे ।  एस०के०वी०टी० द्वारा आयोजित यह दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर जो कि 4 व 5 अक्टूबर को एम. के. एन. इंटरनेशनल स्कूल , जगतगंज में आयोजित होगी ।

  SKVT Kings Chess Academy
एस०के०वी०टी० के इस सफल प्रयास से वाराणसी एवं अन्य जिलों के खिलाड़ियों व अभिभावकों में खुशी की लहर है , ऐसे निरंतर आयोजन से खिलाड़ियों को अतिरिक्त लाभ मिलेगा तथा राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय पटल पर उच्च स्तरीय परिणाम हासिल करने में काफी सहायता तथा अनुभव प्राप्त होंगे ।

प्रशिक्षण शिविर 4 अक्टूबर सुबह 9 बजे प्रारंभ होकर 5 अक्टूबर शाम 5 बजे तक सम्पन्न होगी शिविर का उदघाटन एम. के. एन. इंटरनेशनल स्कूल विद्यालय की संस्थापिका मंजू सिंह एवं संस्था के अध्यक्ष श्री कामेश सिंह करेंगे ।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather