BNP NEWS DESK। Shivam club golden jubilee year शिवम क्लब के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में क्लब विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रहा है। शिवम क्लब के अध्यक्ष डॉ. सुनील मिश्रा ने बताया कि शिवम क्लब की स्थापना महाराष्ट्रीयन ब्राह्मण सुनील शास्त्री देवघर एवं लक्ष्मण राव वादी द्वारा 1976 में किया गया था। इस वर्ष 2025 में क्लब के 50 वर्ष पूरे हो गए है। क्लब द्वारा स्वर्ण जयंती वर्ष को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है । इसी कड़ी में शिवम् क्लब में आज से विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होगी ।
जिसमें प्रमुख रूप से नृत्य,गायन,चित्रकला, सामान्य ज्ञान क्विज, फैंसी ड्रेस व गुब्बारा फोड़ों प्रतियोगिता होगी। कुल 250 बच्चों ने इन प्रतियोगिताओं में भाग लिया है। सभी प्रतियोगिताएं 25 सितंबर से 29 सितंबर तक दोपहर 3 बजे से आयोजित होगी। सभी प्रतिभागियों को मेडल व सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। 28 तारीख को महा षष्ठी के दिन कलश शोभा यात्रा भी निकल जाएगी जिसमें 51 महिलाएं तथा पुरुष पारंपरिक परिधान में शामिल होंगे।
ये सभी प्रतियोगिताएं होटल केवी पैलेस खालिसपुरा में आयोजित होगी। सभी प्रतियोगिताएं क्लब के अध्यक्ष डॉ सुनील मिश्रा ,महामंत्री देव प्रताप यादव,कोषाध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती, शुभम सेठ, महिला अध्यक्ष आराधना चक्रवर्ती, उपाध्यक्ष पूजा मिश्रा सचिव सोमा भट्टाचार्य, बसंती पाठक, शिवानी सेठ निधि चक्रवर्ती वर्षा रक्षित , सुमुखी रक्षित तथा सभी महिला सदस्य की देख रेख में होंगी।
















Discussion about this post