नेपाल में कार्की का विरोध,सामने आया कुलमान घिसिंग का नाम

SHARE:

kulman grinding

BNP NEWS DESK।  kulman grinding Gen z आंदोलन के प्रमुख चेहरे के रूप में उभरे काठमांडू के मेयर बालेन शाह के अंतरिम प्रधानमंत्री पद अस्वीकार किए जाने की चर्चा के बाद अब यहां के बिजली बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष कुलमान घिसिंग के नाम का प्रस्ताव आने की चर्चा है।

इस नाम पर कितनी सहमति बनेगी, यह भविष्य के गर्भ में है, लेकिन यह जरूर है कि Gen z का एक गुट सुशीला कार्की के विरुद्ध दिख रहा है। सूत्रों के अनुसार सुशीला कार्की के साथ ही शाह के नाम का प्रस्ताव अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में दिया गया था, लेकिन जेन जी का एक गुट कार्की की उम्र और मौजूदा संविधान को बदलने के लिए उनकी स्वीकृति न मिलने की आशंका के चलते विरोध कर रहा है।

kulman grinding  बालेन के समर्थन के बाद भी यह गुट कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री बनाए जाने के पक्ष में नहीं है। इसके बाद कुलमान घिसिंग का नाम आया है। कुलमान बिजली आपूर्ति में सुधार करने के कारण नेपाल में लोकप्रिय हैं और अपनी कड़क व ईमानदार छवि के लिए जाने जाते हैं। सूत्रों का कहना है कि कुलमान के नाम पर सहमति की कोशिश की जा रही है। यह एक चुनौती है और इससे निपटने की कोशिश की जा रही है।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather