BNP NEWS DESK। weight lifting competition 69 वां माध्यमिक विद्यालय जनपदीय भारत्तोलन बालिका वर्ग प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन श्री वल्लभ विद्यापीठ बालिका इंटर कॉलेज, भैरवनाथ, वाराणसी विद्यालय में संपन्न हुई। जिसमें कन्याकुमारी विद्या मंदिर इंटर कालेज, लक्ष्मीकुंड की भार वर्ग 40 में नंदनी यादव कक्षा 8 की छात्रा ने 20 किलो भार उठाकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
weight lifting competition इसी क्रम में कक्षा 8 की मानसी कुमारी ने 35 किलो भार वर्ग में 17 किलो भार उठाकर कांस्य पदक प्राप्त किया। स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विजेताओं का चयन गाजीपुर में होने वाले मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
जिसमें कन्याकुमारी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा नंदनी यादव का भी चयन मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। छात्राओं की सफलता पर कालेज के प्रबंधक महेंद्र केसरी बनर्जी और गेम्स टीचर रेणु ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
खेल जगत में छात्राओं का दमदार प्रदर्शन जारी
जनपदीय विद्यालय टेबल टेनिस बालक व बालिका प्रतियोगिता वर्ष में कन्याकुमारी विद्या मंदिर इंटर की। इसी क्रम में जूनियर बालिका वर्ग अंडर 17में गरिमा पटेल ने द्वितीय स्थान प्राप्त की। सीनियर बालिका वर्ग में अंडर 19 में करीना वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त की। इन बच्चों का चयन मंडल स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया गया किया गया।
















Discussion about this post