विश्व फोटोग्राफी दिवस पर रक्‍तदान के साथ हुआ फोटो क्‍ल‍िक

SHARE:

world photography day

BNP NEWS DESK। world photography day वाराणसी स्थित कंदवा धर्मशाला मे न्यू बनारस कैमरा सोसायटी एवं मऊ फोटोग्राफर एसोसिएशन के तत्वाधान मे विश्व छायांकन दिवस मंगलवार को मनाया गया। यह संस्था विगत कई वर्षों से निरंतर विश्व छायांकन दिवस मनाती चली आ रही है जिसके फल स्वरुप संस्था से जुड़े सैकड़ों छायाकार लाभान्वित होते हैं और एक दूसरे के प्रति भाईचारे के परिचायक होते हैं।

world photography day  कार्यक्रम की शुरुआत में काशी समेत पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से सैकड़ों की संख्या में आए छायाकार बंधुओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि अस्थि शल्य चिकित्सक डॉक्टर गौतम चक्रवर्ती विशिष्ट अतिथि डॉक्टर इंद्रनील बसु एवं बाबा प्रकाश ध्यानानंद द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत में सर्वप्रथम कंदवा धर्मशाला पर एक फोटोग्राफी विषय पर संक्षिप्त संवाद गोष्ठी मेंटर बिनय रावल द्वारा आयोजित की गई तत्पश्चात कर्दमेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में फोटो कार्यशाला का आयोजन किया गया।

जिसमें वाराणसी की प्रख्यात मॉडल दिशा चौरसिया, वैष्णवी एवं ऐश्वर्य ने विभिन्न मुद्राओं में अपनी प्रस्तुति दी। जिसे सभी छायाकार बंधुओं ने अपने कैमरे में उतारा। तत्पश्चात फोटोग्राफी प्रदर्शनी का अवलोकन वरिष्ठ छायाकार एवं अस्थि शल्य चिकित्सक डॉ. गौतम चक्रवर्ती, डॉक्टर इंद्रनील बसु, केके वाजपेयी द्वारा किया गया।
प्रदर्शनी में लगी विभिन्न मुद्राओं में छायाचित्र प्रदर्शनी नवनियुक्त छाया कारों के आकर्षण का केंद्र बनी जिसमें वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी, लैंडस्केप फोटोग्राफी, पोट्रेट फोटोग्राफी, एवं वेडिंग फोटोग्राफी प्रमुख रही।  world photography day

वाराणसी के सुंदरपुर स्थित स्वामी हरशंकरा नंद अस्पताल में न्यू बनारस कैमरा सोसाइटी एवं मऊ फोटोग्राफर एसोसिएशन के लगभग 50 सदस्यों ने रक्तदान शिविर में भाग लिया। जिसमें अस्पताल द्वारा उन्हें भविष्य में कभी भी रक्त की आवश्यकता पड़ने पर रक्तदाता का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल की तरफ से उन्हें रक्त आसान शर्तों पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। वाराणसी ही नहीं प्रदेश में पहली बार छायाकारों द्वारा सामूहिक रक्तदान का आयोजन करना अपने आप में गौरवन्वित महसूस कराता है। जिससे वह अपने और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं।

सोसाइटी का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया

कार्यक्रम की अध्यक्षता टी. हुदाति ने किया। जिसमें सोसाइटी के आगामी वर्ष भर के क्रियाकलापों एवं फोटोग्राफी विषय पर चर्चा किया गया।  कार्यक्रम का संचालन कर रहे वरिष्ठ छायाकार बिनय रावल द्वारा सोसाइटी का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। जिसमें पिछले पूरे वर्ष के दौरान हुए कार्यक्रमों का उल्लेख किया गया एवं विश्व छायांकन दिवस के इतिहास के बारे में चर्चा किया गया। साथ ही साथ फोटो प्रदर्शनी में लगे छाया चित्रों के विषय में बताया गया।

कार्यक्रम में वैवाहिक छायाचित्र प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें वाराणसी के श्रेष्ठ छायाकारो को प्रथम 2000/- द्वितीय 1500/- तृतीय 1000/- एवं सांत्वना पुरस्कार 500/- धनराशि से नवाजा गया।  कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन संस्था के कोषाध्यक्ष श्री अरविंद सिंह जी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डीएन सिंह, सूर्यकांत, रंजन गौर, राजेश सिंह, संजीव सिंह, संजय चक्रवर्ती, आदेश श्रीवास्तव, अजय पाण्डेय, अमित राज, राजेश विश्वाकर्मा, अभय श्रीवास्तव, विशाल, प्रिंस, सतीश उपस्थित रहे।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें