BNP NEWS DESK। State level swimming competition 69 वीं माध्यमिक विद्यालय राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता लखनऊ के बाबू केडी सिंह स्टेडियम में तीन दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रथम दिन बंगाली टोला इंटर कॉलेज का छात्र सुमित साहनी जूनियर वर्ग में 800 मीटर फ्री स्टाइल में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इसी क्रम में जूनियर वर्ग बालिका में बसंत कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा रिया पटेल 800 मीटर फ्री स्टाइल में गोल्ड मेडल और 100 मीटर बैक स्ट्रोक में राधा किशोरी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्र पूर्णिमा में गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
इन तीनों तैराक के गोल्ड मेडल प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया। विभिन्न तैराकी प्रतियोगिताओं में वाराणसी के तैराक लगातार मेडल हासिल कर रहे हैं।
















Discussion about this post