BNP NEWS DESK। honeytrap जमुई की एक महिला ने पहले हरियाणा के युवक को हनीट्रैप में फंसाया, फिर उससे पांच लाख रुपये ठग लिए। पैसों की मांग करने पर मुंगेर बुलाकर युवक की हत्या कर दी गई। इसी वर्ष तीन जनवरी को युवक का शव मिला था। दो जनवरी को हत्या की गई थी। करीब छह महीने बाद हरियाणा एसटीएफ और जमुई पुलिस ने मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
honeytrap पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने बताया कि मामले में हरियाणा पुलिस के अनुरोध पर एसडीपीओ सतीश सुमन के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने नगर थाना क्षेत्र के अगहरा गांव से सुमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि हरियाणा के हंसी जिला के नरौंद थाना क्षेत्र निवासी प्रवीण उर्फ प्रीत टंडन की हत्या की गई थी।
कारोबारी प्रवीण को जमुई नगर थाना क्षेत्र के बोधवन तालाब की रहने वाली प्रिया भारती नामक महिला ने हनीट्रैप में फंसाकर उससे पांच लाख रुपये ठग लिए।
इंटरनेट मीडिया के माध्यम से मुलाकातहुई
दोनों की मुलाकात इंटरनेट मीडिया के माध्यम से हुई थी। प्रिया इस बीच हरियाणा भी गई। दोनों के बीच अवैध संबंध भी बने। प्रवीण के पैसे मांगने पर प्रिया ने उसे मिलने के लिए मुंगेर बुलाया। यहां चार अन्य लोगों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी गई। प्रिया ने अपने पति राजेंद्र उर्फ राजू शर्मा, पति के भाई धर्मेंद्र शर्मा, अपने भाई पीयूष कुमार तथा ममेरे भाई सुमित कुमार के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया था।
गिरफ्तार सुमित ने पुलिस को बताया कि उसकी ममेरी बहन प्रिया का प्रवीण के साथ अवैध संबंध था। प्रवीण पैसे मांगने के साथ प्रिया की अश्लील तस्वीरों को वायरल करने की धमकी भी देता था। प्रवीण के पास प्रिया की कई तस्वीरें थीं। दो जनवरी को सभी आरोपित राजेंद्र उर्फ राजू की गाड़ी से मुंगेर गए। वहां प्रिया पहले से प्रवीण के साथ कासिम बाजार थाना क्षेत्र में एक कमरे में रुकी थी।
यहां पांचों ने मिलकर प्रवीण की हत्या कर शव को जीआरएस कालेज के पीछे फेंक दिया। इधर, हरियाणा के नरौंद थाने में भी 17 जनवरी को प्रवीण के लापता होने का केस किया गया। मामले के अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है।
















Discussion about this post