• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Friday, June 5, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home प्रदेश यूपी

कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुकान संचालकों को लि‍खना होगा नाम

मुख्यमंत्री ने त्योहारों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था को लेकर की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

BNPNEWS by BNPNEWS
June 26, 2025
in यूपी
Reading Time: 1 min read
0
Kanwar Yatra 2025

कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुकान संचालकों को लि‍खना होगा नाम

9
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

BNP NEWS DESK।  Kanwar Yatra 2025 पिछले साल की तरह इस बार भी कांवड़ यात्रा मार्ग पर पड़ने वाली दुकानों में संचालक का नाम स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करना होगा। साथ ही यात्रा मार्ग पर खुले में मांस बिक्री को प्रतिबंधित किया गया है। आगामी दिनों में पड़ने वाले त्योहारों के दृष्टिगत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए हैं कि यात्रा मार्ग पर खाद्य सामग्री की दरों को तय किया जाए। कहीं भी अधिक कीमत न वसूली जाए।

11 जुलाई से नौ अगस्त तक पवित्र श्रावण मास

Kanwar Yatra 2025 मुख्यमंत्री ने बुधवार को अपने सरकारी आवास पर आगामी त्योहारों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने पुलिस आयुक्तों, मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये कहा कि 11 जुलाई से नौ अगस्त तक पवित्र श्रावण मास रहेगा। इस दौरान पारंपरिक कांवड़ यात्रा, श्रावणी शिवरात्रि, नागपंचमी और रक्षाबंधन जैसे पर्व मनाए जाएंगे।

27 जून से आठ जुलाई तक जगन्नाथ रथ यात्रा तथा 27 जून से छह व सात जुलाई तक मोहर्रम के आयोजन संभावित हैं। यह समय प्रदेश की कानून-व्यवस्था, चिकित्सा, स्वच्छता, शिक्षा और आपदा प्रबंधन के लिहाज से अत्यंत संवेदनशील है। इसलिए सभी संबंधित विभाग व जिला प्रशासन आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

कांवड़ यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सीमा से सटे जिलों सहित गाजियाबाद, मेरठ, बरेली, अयोध्या, प्रयागराज, काशी, बाराबंकी और बस्ती में विशेष सतर्कता बरती जाए। योगी ने निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग पर म्युजिक सिस्टम, ढोल-ताशा और संगीत की ध्वनि निर्धारित मानकों के अनुरूप ही होनी चाहिए।
तेज आवाज, भड़काऊ नारे और परंपरा से हटकर रूट परिवर्तन न किया जाए। ताजिया, रथ या कांवड़ यात्रा में प्रयुक्त म्युजिक सिस्टम की ऊंचाई भी नियत सीमा से अधिक नहीं होनी चाहिए। किसी शोभायात्रा के लिए पेड़ न काटा जाए, झुग्गियां या गरीबों का आश्रय न उजाड़ा जाए। Kanwar Yatra 2025

कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित होते हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित होते हैं, जिनमें भेष बदलकर अराजक तत्वों के शामिल होने की आशंका बनी रहती है। इसलिए सभी जिलों को सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने थाना, हल्का और चौकी स्तर पर स्थानीय प्रशासन कांवड़ संघों के साथ संवाद बनाने के निर्देश भी दिए।

कहा, श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं का सम्मान सर्वोपरि है, लेकिन किसी शरारती तत्व को अवसर नहीं मिलना चाहिए। निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर कहीं भी खुले में मांस की बिक्री न हो। यात्रा मार्गों की स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय व प्राथमिक चिकित्सा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जर्जर बिजली के पोल और लटकते तारों की मरम्मत यात्रा शुरू होने से पहले करा ली जाए। यात्रा को लेकर शिविर लगाने वाली संस्थाओं का सत्यापन कर उनके सहयोग से जनसुविधा केंद्र संचालित किए जाएं।

उन्होंने कहा कि श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को शिवालयों में भारी भीड़ होती है। ग्राम, कस्बों और नगरों के मंदिरों के आसपास की साफ-सफाई, जलनिकासी और यातायात प्रबंधन के लिए पंचायती राज और नगर विकास विभाग अग्रिम तैयारी कर लें। उन्होंने प्रतिबंधित पालीथीन के प्रयोग पर पूरी सख्ती बरतने के भी निर्देश दिए। Kanwar Yatra 2025

कांवड़ यात्रा मार्ग पर खाद्य सामग्री की दरों को तय किया जाए

साथ ही कहा कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर खाद्य सामग्री की दरों को तय किया जाए, जिससे यात्रियों से ज्यादा कीमत न ली जा सके। पूर्व वर्ष की भांति प्रत्येक दुकान पर संचालक का नाम स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया जाए। मुख्यमंत्री ने खाद की ज्यादा कीमतें वसूलने शिकायतों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि संबंधित जिलाधिकारी औचक निरीक्षण करें और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक यात्राओं में हथियारों का प्रदर्शन और धार्मिक प्रतीकों का राजनीतिक उपयोग सौहार्द को बिगाड़ता है। इन पर पूरी सख्ती से रोक लगाई जाए। आवश्यकता पड़ने पर ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जाए।

मोहर्रम को लेकर शांति समितियों से संवाद कायम करें

मुख्यमंत्री ने मोहर्रम के आयोजनों के लिए स्पष्ट निर्देश दिए कि विगत वर्षों में हुई दुर्घटनाओं से सबक लेते हुए इस वर्ष सभी पूर्व व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। इसके लिए शांति व आयोजन समितियों से संवाद स्थापित कर कार्यक्रमों को परंपरागत मार्गों पर शांतिपूर्वक संपन्न कराया जाए। Kanwar Yatra 2025

प्रदेश में जातीय संघर्ष फैलाने का हो रहा षड्यंत्र, सख्ती से निपटे पुलिस : योगी

कौशांबी, इटावा और औरैया की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जातीय संघर्ष फैलाने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। पुलिस को निर्देश दिए कि दोषियों को बेनकाब कर सख्त कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जातीय संघर्ष की कोशिशें प्रदेश हित के विरुद्ध हैं और किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएंगी। इटावा में कथावाचक के साथ मारपीट और चोटी काटने की घटना को लेकर मुख्यमंत्री ने एसएसपी ब्रजेश श्रीवास्तव और औरैया व कौशांबी में भी ऐसी ही घटनाओं पर वहां के एसपी को जमकर फटकार लगाई है। झूठी खबरों और अफवाहों पर नियंत्रण के लिए इंटरनेट मीडिया पर निगरानी करने के भी निर्देश दिए और कहा कि इनका तत्काल खंडन किया जाए।

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

  Chinese Manjha
यूपी

चाइनीज मांझा ने रेता बाइक सवार अध्यापक का गला

December 11, 2025
SIR Varanasi
यूपी

मृतक समेत अन्य 5,93,539 मतदाताओं का नाम कटना तय

December 11, 2025
भारत सुरक्षा परिषद के वार्षिकोत्सव समारोह में बनारस  श्री, बनारस रत्न, साहित्य भूषण अवार्ड
यूपी

भारत सुरक्षा परिषद के वार्षिकोत्सव समारोह में बनारस  श्री, बनारस रत्न, साहित्य भूषण अवार्ड

December 7, 2025
Next Post
Vishwa Hindu Mahasangh

काशी के कोतवाल बाबा श्री काल भैरव का स्वर्ण रजत प्रतिमा शोभायात्रा

New Banaras Camera Society

वाराणसी रथयात्रा मेला फोटो वॉक कार्यक्रम

Jagannath Temple

प्रहलाद घाट के जगन्नाथ मंदिर में हरि कीर्तन की गूंज

Discussion about this post

Recommended

Ropeway in Varanasi

वाराणसी में रोपवे के आसपास की बिल्डिंग होगी सील, घोड़ा नाला क्षतिग्रस्त

12 months ago
Adi Vishweshwar Temple

भगवान आदि विश्वेश्वर मंदिर का भव्य माडल तैयार

Accountancy

Accountancy : बोर्ड परीक्षा में 12वीं के छात्र पेपर हल करते समय इन बिंदुओं का रखें ध्‍यान

Banke Bihari Temple

बांके बिहारी मंदिर मथुरा-वृंदावन कारिडोर बनाएगी सरकार

1 year ago

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

दो माह में बनारस देश का पहला होगा गार्वेज फ्री सिटी

जेष्ठ माह के चौथे बढ़े मंगलवार को मनसापूरण हनुमान श्रृंगार

गंगा दशहरा पर गंगा के अविरल-निर्मल स्‍वरुप के लिए किया आवाह्न

हिमाचल में हिमपात, वर्षा व ओलावृष्टि से तापमान में 11.7 डिग्री तक गिरावट

Trending

madhyamik shiksha parishad
News

यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार

by BNPNEWS
June 1, 2026
0

BNP NEWS DESK। madhyamik shiksha parishad  माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा-2026...

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

June 2, 2026
Birds Find Shelter

बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

June 1, 2026
Biomining

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

May 26, 2026
Shri Kashi Vishwanath Dham

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

May 26, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार
  • सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन
  • बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?