BNP NEWS DESK । CHESS TOURNAMENT कंचनपुर चितईपुर वाराणसी के मात्र 8 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी मास्टर शिवाय सिंह जयपुर रॉयल बिलो 1800 फिडे रेटिंग शतरंज टूर्नामेंट जीतने वाले देश के प्रथम खिलाड़ी बने ।
जयपुर में आज सम्पन्न हुई रॉयल जयपुर फिडे रेटिंग बिलो 1800 को वाराणसी के शिवाय सिंह ने अपराजेय रहते हुए जीत लिया है , इसके पहले इतनी कम उम्र में इस स्तर की प्रतियोगिता जीतने का ये कारनामा भारतीय शतरंज के इतिहास में पूर्व में कोई भी नही कर सका है।
दक्षिण भारत भी नही , वाराणसी के वरिष्ठ व कनिष्ठ शतरंज खिलाड़ियों में शिवाय के प्रति अति उत्साह है , उत्तर प्रदेश शतरंज खेल संघ व वाराणसी के समस्त खिलाड़ियों ने शिवाय को हार्दिक बधाईयां व बधाई संदेश भेजा है। वर्तमान महिला जिला चैंपियन ( काशी सांसद खेल कूद प्रतियोगिता ) डॉ श्वेता भारती तथा उत्तरप्रदेश के समस्त अंतराष्ट्रीय रेटेड प्राप्त खिलाड़ियो ने शिवाय को बधाइयां दी । शिवाय सिंह वर्तमान में आर्यन इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 3 के छात्र है ।

















Discussion about this post