BNP NEWS DESK। JEE Advanced देश के आईआईटी और एनआईटी जैसे इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए कराई जाने वाली जेईई एडवांस्ड परीक्षा का परिणाम सोमवार को जारी हो गया। परीक्षा का आयोजन इस बारआईआईटी कानपुर ने कराया था। परिणाम के अनुसार दिल्ली जोन के रजित गुप्ता ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। उनको 360 में 332 अंकों के साथ आल इंडिया पहली रैंक मिली है। महिला वर्ग में आईआईटी खड़गपुर जोन की देवदत्ता माझी सर्वश्रेष्ठ हैं। उनकी आल इंडिया रैंक 16 और कुल अंक 312 हैं।
JEE Advanced जेईई एडवांस्ड के लिए पूरे देश को सात जोन में बांटा गया था, जिसमें आईआईटी बांबे, कानपुर, दिल्ली, रुड़की, गुवाहाटी, खड़गपुर और हैदराबाद जोन शामिल हैं। इस साल कुल 1,87,223 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें 1,80,422 ने परीक्षा दी थी। कुल 54,378 परीक्षार्थियों ने जेईई एडवांस्ड में सफलता पाई है।
1,39,085 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिसमें 44,974 यानी 32.33 प्रतिशत को उत्तीर्ण घोषित किया गया है। वहीं 41,337 छात्राओं ने परीक्षा दी थी, जिसमें 9404 यानी कुल 22.74 प्रतिशत सफल रहीं। सामान्य श्रेणी में औसत अंक 74, ओबीसी में 66, ईडब्ल्यूएस में 66 हैं।
आईआईटी कानपुर की ओर से जारी परिणाम के अनुसार अनुसार टाप-10 में कानपुर जोन से अक्षत चौरसिया का नाम भी शामिल है। उनकी आल इंडिया छठवीं रैंक है। दिल्ली जोन से रजित गुप्ता समेत चार छात्र शामिल हैं।
बांबे जोन में तीन छात्र शामिल हैं, जिसमें माजिद मुजाहिद हुसैन टापर हैं, जिनकी आल इंडिया तीसरी रैंक हैं। हैदराबाद जोन से दो छात्र शामिल हैं, जिसमें अरनव सिंह सर्वश्रेष्ठ हैं, जिनकी आल इंडिया नौवीं रैंक है।
ये है टाप-10
रैंक – नाम – अंक – जोन
1- रजित गुप्ता 332 आईआईटी दिल्ली
2- सक्षम जिंदल 332 आईआईटी दिल्ली
3- माजिद मुजाहिद हुसैन 330 आईआईटी बांबे
4- पार्थ मंडर वर्तक 327 आईआईटी बांबे
5- उज्जवल केसरी 324 आईआईटी दिल्ली
6- अक्षत चौरसिया 321 आईआईटी कानपुर
7- साहिल मुकेश देव 321 आईआईटी बांबे
8- देवेश पंकज भैया 319 आईआईटी दिल्ली
9- अरनव सिंह 319 आईआईटी हैदराबाद
10- वडलमौडी लोकेश 317 आईआईटी हैदराबाद
जोन वार टाप महिला अभ्यर्थी
जोन – टापर – आल इंडिया रैंक
बांबे – एलिस पटेल – 155
दिल्ली – लरिसा – 59
गुवाहाटी – सौम्या श्रेयसी – 581
कानपुर – हर्षिता गोयल – 434
खड़गपुर – देवदत्ता माझी – 16
हैदराबाद – कोरीकाना रसागन्या – 78
रुड़की – पीयूसा दास – 29
कानपुर जोन के पांच टापर
नाम – रैंक
अक्षत चौरसिया – 6
चिरायु जैन – 28
श्रेयस लोहिया – 68
कृष्णा अग्रवाल – 75
प्रयाग तिवारी – 112
दिल्ली जोन के पांच टापर
नाम – रैंक
रजित गुप्ता – 1
सक्षम जिंदल – 2
उज्जवल केसरी – 5
देवेश पंकज भैया – 8
वेदांश गर्ग – 13
जोन वार टाप-300 में टापर्स
जोन – टाप-10 – टाप-100 – टाप-200 – टाप-300 – कुल
कानपुर – 1 – 4 – 8 – 9 – 5295
बांबे – 3 – 31 – 60 – 88 – 11226
दिल्ली – 4 – 31 – 48 – 71 – 11370
हैदराबाद – 2 – 23 – 57 – 78 – 12946
गुवाहाटी – 0 – 0 – 1 – 1 – 2743
खड़गपुर – 0 – 5 – 11 – 19 – 5353
रुड़की – 0 – 6 – 15 – 34 – 5445
कैटेगरी वार रहे टापर
कैटेगरी – नाम – जोन
जनरल – रजित गुप्ता – दिल्ली
ओबीसी – डीजीआर साई – हैदराबाद
एससी – श्रेयस लोहिया – आईआईटी कानपुर
एसटी – पार्थ सेहरा – आईआईटी दिल्ली
















Discussion about this post