BNP NEWS DESK। Bharat Vikas Parishad भारत विकास परिषद काशी प्रान्त द्वारा उसके अंतर्गत आने वाली समस्त शाखाओं के लिए एक कार्यशाला “परिषद दीक्षा” का आयोजन श्री हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय, दुर्गाकुंड वाराणसी में आयोजित किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य दायित्वधारियों को परिषद की पूर्ण जानकारी हो, परिषद के प्रति समर्पण हो, उनके क्या दायित्व है, क्या अधिकार है, अपने अपने दायित्व का निर्वहन कैसे करना है, जिससे परिषद का जो लक्ष्य है सवस्थ, समर्थ व संस्कारित राष्ट्र का निर्माण वह पूर्ण हो और राष्ट्र परम वैभव तक पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत की दीप प्रज्ज्वलन व मां भारती और स्वामी विवेकानंद जी को पुष्प अर्पण एवं वंदे मातरम गीत के साथ हुई।
Bharat Vikas Parishad कार्यक्रम में स्वागत आथित्य शाखा श्रद्धा अध्यक्ष अनिल भट्टाचार्य एवं धन्यवाद और दूसरी आथित्य शाखा महामना अध्यक्ष नीरज वर्मा ने किया। अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष अजीत मेहरोत्रा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता संगठन मंत्री विक्रांत खंडेलवाल एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष सीएम भारत भूषण जुनेजा थे।
परिषद पांच सूत्रों संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण के सिद्धांतों पर कार्य करता है
कार्यशाला को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा, परिषद पांच सूत्रों संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण के सिद्धांतों पर कार्य करता है। लोगों के अंदर राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत करना है, क्योंकि बिना राष्ट्रप्रेम की भावना के राष्ट्र का विकास नहीं हो सकता। वक्ताओं ने काशी प्रान्त के अंतर्गत आने वाली समस्त शाखाओं के दायित्वधारियों से कहा कि वह पूरी तन्मयता से परिषद के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु कार्य करें।
वक्ताओं द्वारा कार्यशाला में मुख्य रुप से परिषद की पांच गतिविधियों सम्पर्क, संस्कार, सेवा, पर्यावरण एवं महिला सहभागिता पर कार्य करने के लिए विशेष रुप से मार्गदर्शन दिया गया।
इस कार्यशाला में काशी प्रान्त की 30 शाखाओं से आजमगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, वाराणसी की सभी शाखाएं, भदोही, गाजीपुर, मिर्जापुर विंध्याचल, चुनार, रामनगर, आदि 150 दायित्वधारी उपस्थिति रहे। कार्यशाला को क्षेत्रीय संगठन मंत्री विक्रांत खंडेलवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष सीए भारत भूषण जुनेजा, क्षेत्रीय महासचिव रवि प्रकाश जायसवाल, ब्रह्मानंद पेशवानी, प्रमोद राम त्रिपाठी, आलोक कपूर, सुनील सिन्हा, सीए अमित जैन, सीए मुकुल शाह, प्रवीण पटेल, रंजन केशरी सुदीप टंडन इत्यादि ने संबोधित किया। कार्यशाला की अध्यक्षता व स्वागत प्रान्तीय अध्यक्ष अजीत मेहरोत्रा संचालन प्रान्तीय महासचिव प्रमोद कुमार दूबे ने किया
जिला समन्वय हरीश वालिया ने अहिल्याबाई होलकर जयंती संक्षिप्त पत्रिका का विमोचन श्री विक्रांत खंडेलवाल जी के द्वारा विमोचन कराया
कार्यक्रम में विशेष सहयोग विवेक तिवारी, आलोक अरोड़ा, विष्णु सेठ जी श्रीमती विनीता सिंह का विशेष सहयोग
एवं धन्यवाद प्रकाश प्रान्तीय वित्त सचिव रमेश कुमार ने किया ।
















Discussion about this post