Panama Paper लीक मामले में ईडी के सामने पेश हुईं अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन, विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम में पूछताछ 

SHARE:


बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। Panama Papers Leaked  अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन 2016 के Panama Paper लीक प्रकरण से जुड़े एक मामले में पूछताछ के लिए सोमवार को यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुईं। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

Panama Papers Leaked ईडी द्वारा अभिनेता अमिताभ बच्चन की 48 वर्षीय बहू से विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के प्रावधानों के तहत पूछताछ की जा रही है।
Panama Papers Leaked मामला वर्ष 2016 में वाशिंगटन स्थित इंटरनेशनल कंसोर्टियम ऑफ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट्स (आईसीआईजे) द्वारा पनामा की कानूनी फर्म मोसैक फोंसेका के रिकॉर्ड की जांच से जुड़ा है जिसे ‘पनामा पेपर्स’ नाम से जाना जाता है। इसमें विश्व के कई नेताओं और मशहूर हस्तियों के नाम सामने आए थे जिन्होंने कथित तौर पर देश से बाहर की कंपनियों में विदेशों में पैसा जमा किया था। इनमें से कुछ के बारे में कहा गया है कि उनके पास वैध विदेशी खाते हैं। इस खुलासे में कर चोरी के मामलों को सामने लाया गया था।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather