Indian Idol फेम पवनदीप और अरुणिता ने रचाई सीक्रेट वेडिंग! शादी के जोड़े में वायरल हुई फोटो ने इंटरनेट पर मचाई धमाल
SHARE:
बीएनपी न्यूज डेस्क। Indian Idol12 में पवनदीप और अरुणिता कांजीलाल को उनकी गायकी के लिए तो जाना ही जाता है लेकिन फैंस के बीच इन दोनों की जोड़ी सबसे ज्यादा पसंदीदा और चर्चित रही। Indian Idol में पवनदीप और अरुणिता के बीच की केमिस्ट्री लोगों को बेहद पसंद आई थी जिसके बाद इन दोनों का नाम एक साथ जोड़ा जाने लगा। Indian Idol शो के अलावा बाहर भी ये जोड़ी खूब चर्चा में रहती है। इसी बी अरुणिता कांजीलाल और पवनदीप राजन की एक तस्वीर सामने आई है।
Indian Idol12 इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। तस्वीर में दोनों दूल्हा-दुल्हन बने दिख रहे हैं। लुक की बात करें तो अरुणिता मेहरून लहंगे में दिख रही हैं। मांग टीका, हैवी नेकलेस में अरुणिता बेहद प्यारी लग रही हैं। वहीं पवनदीप पिंक शेरवानी में दिख रहे हैं। उन्होंने पिंक पगड़ी बांध रखी हैं। फिलहाल आपको बता दें कि ये फोटो सच नहीं है और यह किसी शूट का हिस्सा भी नहीं है।
इसे एडिट करके इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है और कैप्शन में लिखा गया है कि क्या आप इनको ऐसे देखना चाहते हैं, इस पोस्ट के जवाब में ज्यादातर यूजर्स ‘हां’ कह रहे हैं। पिछले दिनों ही पवनदीप और अरुणिता के बीच मनमुटाव की बात सामने आई थी। ये सारा मामला तब सामने आया जब अरुणिता ने पवनदीप राजन के म्यूजिक वीडियो में काम करने से मना कर दिया था |जबकि पहले वो काम करने को राजी हुई थीं। दोनों के बीच क्या टेंशन हुई इसकी जानकारी तो अभी तक सामने नहीं आई है। ऐसी भी खबरें हैं कि पवनदीप और अरुणिता के बीच सब ठीक है |और दोनों अब भी दोस्त हैं।