दुनिया का हर चौथा शुगर मरीज भारतीय

SHARE:

diabetic patient

BNP NEWS DESK। diabetic patient दुनिया भर में डायबिटीज पीड़ितों की संख्या बढ़ती जा रही है। अगर एक बार यह बीमारी हो जाए तो जीवन भर परेशान करती है। यह दूसरी और कई अन्य बीमारियों का कारण बन जाती है। इसे लेकर एक चौंकाने वाला अध्ययन द लैंसेट जर्नल में प्रकाशित किया गया है।

diabetic patient इसमें कहा गया है कि 2022 में दुनिया भर में लगभग 82.8 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित थे, जिनमें से एक चौथाई से अधिक भारतीय थे। विशेषज्ञों ने कहा कि 82.8 करोड़ का आंकड़ा 1990 की संख्या से चार गुना अधिक है, जिसमें निम्न और मध्यम आय वाले देशों में सबसे बड़ी वृद्धि देखी गई है।

विशेषज्ञों के अनुसार, 1990 और 2022 के बीच निम्न और मध्यम आय वाले देशों में डायबिटीज के उपचार की दर निम्न स्तर पर स्थिर हो गईं, जिसके कारण मामलों में भारी वृद्धि हुई। 82.8 करोड़ में से भारत की हिस्सेदारी 21.2 करोड़ से अधिक थी।

चीन में 14.8 करोड़ डायबिटीज पीड़ित थे, जबकि अमेरिका, पाकिस्तान और ब्राजील में क्रमशः 4.2 करोड़, 3.6 करोड़ और 2.2 करोड़ मरीज थे। कैमरून के याउंडे-1 विश्वविद्यालय से जुड़े विशेषज्ञ जीन क्लाउड मबान्या ने कहा कि 2022 में बिना इलाज वाले डायबिटीज मरीजों की संख्या 44.5 करोड़ थी, जिनमें से लगभग 13.3 करोड़ भारत में थे। diabetic patient

कम और मध्यम आय वाले देशों में रहने वाले डायबिटीज से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़ रही

हमारे निष्कर्षों से पता चलता है कि कम और मध्यम आय वाले देशों में रहने वाले डायबिटीज से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़ रही है। इनमें भी विशेष रूप से ऐसे लोगों की संख्या बढ़ रही है, जिन्हें इलाज नहीं मिला है।

द लैंसेट का यह अध्ययन जीवन शैली में अविलंब बदलाव, वजन को कम करने और नियंत्रित रखने के साथ ही खुद को एक्टिव रखने के महत्व को रेखांकित करता है। साथ ही अपने खानपान में भी बदलाव की जरूरत पर जोर देता है।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather