हार्ट अटैक आए तो सीपीआर देकर तीन मिनट में बचा सकते जान

SHARE:

CPR Training

BNP NEWS DESK। CPR Training शिवम क्लब एवं मधूलिका चेरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) का लाइव प्रशिक्षण दिया गया। दशाश्‍वमेध स्‍थि‍त होटल केवी पैलेस, खालि‍सपुरा, दशाश्‍वमेध में आयोज‍ित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के स्टाम्प एवं पंजीयन मंत्री रवींद्र जायसवाल ने इस जीवन रक्षक जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया और स्वयं प्रशिक्षित होते हुए, सजीव प्रसारण को सीखने के लिये आमजन को प्रेरित किया ।


मास्टर ट्रेनर डा. शिव शक्ति प्रसाद द्विवेदी बड़ी बेबाकी से आम भाषा में सीपीआर के महत्त्व को रेखांकित करते हुए, शुरू के 3 मिनट के प्राण रक्षक गोल्डेन पीरियड की क्रिया को स्थानीय लोगों से करवाया कर,प्रक्षिशित किया ।
CPR Training  कार्यक्रम की अध्यक्षता,संयोजक डा. सुनील कुमार मिश्रा ने विभिन्न तरह के हेल्थ केयर कैम्प आयोजित कर लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जायेगा।


संचालन वर‍िष्‍ठ पत्रकार सौरभ चक्रवर्ती और धन्यवाद देवप्रताप ने किया ।
कार्यक्रम में कई प्रकार के नि:शुल्क जांचो का लाभ उपस्थित लोगों को प्राप्त हुआ । विशिष्ठ अतिथि रालोद के प्रादेशिक महा सचिव गणेश शंकर चतुर्वेदी एवं उपसभापति नगर निगम नरसिंह दास थे।अन्य सदस्यों में क्रमशः पार्षद विजय द्विवेदी, सुनील देवघर,लक्ष्मण राव वादी, आराधना चक्रवर्ती, मिथुन चंद्र दे,सोमा भट्टाचार्य,अनिल भट्टाचार्य,आलोक मिश्रा,भानु सिंह, अभिषेक केशरी, गोपाल जायसवाल, गौतम लाहा, विशाल मिश्रा,प्रदीप साहनी,आयुष गुप्ता, शुभम् सेठ,रिशू थे

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather