watched video:2024 के अंत तक यूपी की सड़कें अमेरिका के बराबर हो जाएंगी

SHARE:

Greenfield National Highway

BNP NEWS DESK। Greenfield National Highway केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को चितबड़ागांव में आयोजित कार्यक्रम में 6500 करोड़ की सात परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया। इसमें सबसे प्रमुख रूप से ग्रीनफील्ड-वे तथा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को बक्सर से जोड़ने वाला 17 किमी लम्बा लिंक रोड शामिल है। कार्यक्रम का दीप जलाकर शुभारंभ करने के बाद बटन दबाकर लोकार्पण-शिलान्यास किया।

Greenfield National Highway केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि 2024 के अंत तक यूपी की सड़कें अमेरिका के बराबर हो जाएंगी। पूर्वी यूपी विकास की राह में आगे दौड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले बलिया आगमन के दौरान मैने जो भी वादे किए, उसको एक-एक कर पूरा किया।

उन्होंने बताया कि उप्र में सड़क निर्माण के कार्य पर एनएच की तरफ से 2.80 करोड़ के कार्य किए गए हैं। 2014 से 2023 तक 80 हजार करोड की लागत से पांच हजार किमी के कार्य को पूरा किया गया है। उन्होंने अपनी सरकार की अब तक कि उपलब्धियों को गिनाया। साथ ही आगे निर्माण होने वाली परियोजनाओं की भी जानकारी दी।

Greenfield National Highway उन्होंने भरोसा दिलाया कि बलिया के किसानों की सब्जी पूरी दुनिया मे भेजने में अपना हरसम्भव सहयोग करूंगा। उंन्होने कहा कि वाराणसी से हावड़ा तक 22 हजार करोड़ का 620 किमी एक्सप्रेस-वे का निर्माण शुरू है। इसके पूरे हो जाने के बाद यह दूरी सिर्फ सात घण्टे की हो जाएगी।

केंद्र की ओर से प्रदेश में हुए तमाम बड़े कार्य

प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद ने केंद्रीय मंत्री गडकरी जी के प्रति आभार जताते हुए कहा, केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश में तमाम बड़े कार्य हुए। उत्तर प्रदेश में आठ साल पहले 48 एनएच थे, आज की तारीख में 90 से अधिक हैं। इसके अलावा सरकार की अन्य उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से प्रदेश में हर जरूरतमंद स्थल पर रेलवे ओवरब्रिज बनवाने की मांग की। अधिक से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों के संचालन पर विशेष प्रयास करने पर जोर दिया। कहा कि आस्था के केंद्रों पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन हो। उन्होंने कहा कि बलिया से जो भी मांग आयी है या आगे भी आएगी, हर एक मांग प्रदेश की योगी सरकार पूरी करेगी। लोक निर्माण विभाग की समीक्षा कर सड़क विषयक समस्याओं का समाधान होगा।

फेफना से हल्दी तक फोर लेन की मांग पर भरी हामी

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बलिया में बड़ी परियोजनाओं को देने के लिए केंद्रीय परिवहन मंत्री गडकरी जी के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष नई दिल्ली में मिलने के बाद मेरी एक मांग पर इतनी बड़ी प्रेरणा बलिया को आपने दिया, इसके लिए पूरे जनपद वासियों की तरफ से आभार प्रकट करता हूँ। परिवहन मंत्री ने ग्रीनफील्ड के बाद अब फेफना से हल्दी तक के मार्ग को फोर लेन सड़क बनवाने की मांग करते हुए कहा कि इसके बन जाने से बलिया के विकास की रफ्तार कई गुनी बढ़ जाएगी। इस मांग पर गडकरी जी ने हामी भरी और पूरा करने का भरोसा दिलाया।

यातायात सुदृढ़ होने से कृषि अर्थव्यवस्था में होगा बड़ा सुधार

सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि यातायात के सुदृढ होने से कृषि सम्बन्धी विकास भी होगा। कृषि अर्थव्यवस्था में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। उन्होंने मोटे अनाज के उत्पादन पर विशेष बल दिया। उन्होंने सड़कों के निर्माण की गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखने की भी बात कही। स्पष्ट कहा कि जो मानदंड बना है, उसी के अनुसार सड़क बनाई जाए। यह भी कहा कि बलिया तपश्वियों की धरती है। दर्जनों मंदिर हैं जो ऐतिहासिक हैं। सबका जीर्णोद्धार जरूरी है।

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आज बलिया के चितबड़ागांव में आयोजित कार्यक्रम में कुल 6500 करोड़ की लागत की सात राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

इन कार्यों का हुआ लोकार्पण-शिलान्यास

केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी ने जिन कार्यों का लोकार्पण किया, उनमें गाजीपुर-बलिया-माँझीघाट कुल 131 किमी मार्ग के सुदृढ़ीकरण का कार्य, सिकंदरपुर-हनुमानगंज-बलिया कुल 35 किमी का सुदृढ़ीकरण व गाजीपुर जिले में गाजीपुर बलिया मार्ग पर बेसो नदी पर सेतु का निर्माण कार्य शामिल है। वहीं केंद्रीय परिवहन मंत्री ने गाजीपुर-बलिया- मांझीघाट (यूपी-बिहार सीमा) तक फोर-लेन ग्रीनफील्ड-वे और बक्सर के लिए 17 किमी के लिंक रोड के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया। इसके अलावा गाजीपुर जिले में मरदह-जखनिया-सादात-सैदपुर मार्ग के टू-लेन पेव्ड शोल्डर निर्माण कार्य (लम्बाई 54 किमी, लागत 840 करोड़), यूपी-बिहार सीमा से चंदौली तक टू-लेन पेव्ड शोल्डर निर्माण कार्य (लम्बाई 11 किमी, लागत 130 करोड़) तथा गाजीपुर-बलिया मार्ग पर माल्देपुर से कदम चौराहा तक के मार्ग का निर्माण कार्य (लम्बाई 5 किमी, लागत 50 करोड़) का शिलान्यास हुआ।

इनकी रही मौजूदगी

कार्यक्रम में मंत्री दयाशंकर सिंह, लोकसभा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त व रविंद्र कुशवाहा, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर व सकलदीप राजभर, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, सहकारी बैंक के चेयरमैन विनोद शंकर दुबे, पूर्व विधायक संजय यादव, जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल, एसपी राजकरण नैय्यर व अन्य अधिकारी मौजूद थे।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather