शिवम क्‍लब के रक्‍तदान श‍िवि‍र में 56 रक्‍तवीर पहुंचे

SHARE:

shivam club

BNP NEWS DESK।  shivam club “राष्ट्र प्रथम”की अवधारणा को धारण कर, देश हित में चिकित्सा प्रकोष्ठ काशी क्षेत्र भाजपा एवं शिवम् क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ आयुष मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार डा.दयाशंकर मिश्र दयालु ने किया ।
shivam club इस अवसर पर डा. मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि देश की वर्तमान स्थिति में इस महादान की परम आवश्यकता है । इस से और भी संस्थाएं रक्तदान के लिए प्रेरित होंगी।
कार्यक्रम संयोजक डा.सुनील कुमार मिश्रा में रक्तदान की महत्ता बताते हुए रक्त दाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया ।
इस अवसर पर नीमा वाराणसी का एक प्रतिनिधि मंडल,मंत्री डा.दयाशंकर मिश्र दयालु को संगठन की समस्याओं संबंधित ज्ञापन सौंपा। मंत्री ने बताया आपकी मांग जायज है और तत्काल समाधान करने का आश्वासन दिया।

शिविर में 56 लोगों को रक्त दान करने का परम सौभाग्य मिला। शिविर में महत्वपूर्ण योगदान देने वालों में क्रमशः मिथुन चंद्र दे, आराधना चक्रवर्ती, गौतम लाहा, डा. प्रियंका जयसवाल, सौरभ मिश्रा, देवप्रताप डा. विनय पांडे, डा. सलिलेश मालवीय, डा. संजय राज सिंह, डा. एम ए अज़हर, डा. बीएन रॉकी,अभिषेक केशरी लकी, मनोज कसेरा, विकाश कसेरा,प्रभात रंजन मिश्रा, विमल चंद्र देव,आशुतोष पांडेय अमित साहा, संदीप, नीरज पांडेय, गौरव,कन्हैया सिंह, गौतम लाहा, सागर इत्यादि लोग थे। धन्यवाद सौरभ चक्रवर्ती ने किया।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें