बंगाल की खाड़ी में आगे बढ़ रहा दक्षिण-पश्चिम मानसून

SHARE:

south west monsoon

BNP NEWS DESK। south west monsoon दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिणी अरब सागर, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिणी बंगाल की खाड़ी, अंडमान द्वीप समूह और अंडमान सागर के शेष भागों तथा पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ भागों की ओर आगे बढ़ गया है।  मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन-चार दिनों के दौरान इन क्षेत्रों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।
south west monsoon  मौसम विज्ञानी डा नरेश कुमार ने बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत में कुछ स्थानों पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है।
अनुमान है कि अगले चार-पांच दिनों तक उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ इलाकों में लू चलेगी।
राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पंजाब में तापमान में बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया है। 20-22 मई तक दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है।
दिल्ली में शनिवार को तापमान से कुछ राहत मिली, क्योंकि दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने पहले ही बारिश और आंधी की भविष्यवाणी की थी। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में देश के कई क्षेत्रों में लगातार बारिश और गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है।

मुंबई के कुछ हिस्सों में प्री-मानसून बारिश हुई

मुंबई के कई हिस्सों में शनिवार की सुबह बिजली चमकने और गरज के साथ प्री-मानसून बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत मिली। बृहन्मुंबई महानगरपालिका के अनुसार, दादर, माहिम, बायकुला, बांबे सेंट्रल, पवई, बांद्रा और शहर के अन्य हिस्सों सहित कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।
प्री-मानसून बारिश द्वीप शहर के कुछ हिस्सों में शुरू हुई और कुछ उपनगरों तक फैल गई। मौसम विभाग ने रविवार को हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने का पूर्वानुमान लगाया है।
मुंबई में बादल छाए हुए हैं और इसके परिणामस्वरूप गर्मी और उमस में वृद्धि हुई है। हालांकि, बारिश से कुछ राहत मिली है। लोगों ने इंटरनेट मीडिया पर बारिश की तस्वीरें और वीडियो साझा किए, जबकि यातायात की आवाजाही पर कोई खास असर नहीं पड़ा।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather