हमारा सपना दुनिया की हर डिवाइस में हो भारतीय निर्मित चिप : पीएम मोदी

SHARE:

SEMICAN INDIA- 2024

BNP NEWS DESK।  SEMICAN INDIA- 2024 सेमीकान इंडिया- 2024 में आए विश्व भर के चिप निर्माताओं के सामने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तकनीकी रूप से सक्षम और आकांक्षी भारत का शोकेस सजाया। सुधारवादी सरकार, देश की बढ़ती निर्माण क्षमता और राष्ट्र का महत्वाकांक्षी बाजार की उपलब्धता को ””थ्री-डायमेंशनल पावर”” बताते हुए उन्होंने निवेशकों से कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री का ऐसा बेस कहीं और मिलना मुश्किल है।

SEMICAN INDIA- 2024 प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त को लाल किले से से कही गई बात दोहराते हुए कहा कि हमारा सपना है कि दुनिया की हर डिवाइस में भारतीय निर्मित चिप हो। उद्योग जगत को भारत के प्रति आश्वस्त करते हुए कहा- आप सही समय पर, सही जगह पर हैं। वैश्विक सेमीकंडक्टर उद्योग के संचालन में भारत बड़ी भूमिका निभाने जा रहा है। SEMICAN INDIA- 2024

ग्रेटर नोएडा में आयोजित तीन दिवसीय सेमीकान इंडिया-2024 का शुभारंभ

ग्रेटर नोएडा में आयोजित तीन दिवसीय सेमीकान इंडिया-2024 का शुभारंभ करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत दुनिया का आठवां देश है, जहां ग्लोबल सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री से जुड़ा यह भव्य आयोजन हो रहा है। आप सही समय पर, सही जगह पर हैं। 21वीं सदी का भारत दुनिया को भरोसा देता है कि जब हालात खराब हों तो भारत पर निर्भर किया जा सकता है। सरकार की नीतियों और ईज आफ डूइंग बिजनेस को लेकर प्रतिबद्धता जताते हुए उन्होंने भारत की क्षमता की भी ब्रांडिंग की।

केंद्र और राज्यों सरकारों द्वारा सेमीकंडक्टर उद्योग

कहा कि हम 85 हजार तकनीशियनों, इंजीनियरों और आर एंड डी विशेषज्ञों का वर्कफोर्स तैयार कर रहे हैं।
केंद्र और राज्यों सरकारों द्वारा सेमीकंडक्टर उद्योग के प्रोत्साहन के लिए उठाए जा रहे कदमों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सेमीकंडक्टर पावर हाउस बनने के लिए जो भी जरूरी होगा, भारत वो सब करने वाला है।कुछ लोग सवाल भी उठाते हैं कि भारत इस पर फोकस क्यों कर रहा है। ऐसे लोगों को हमारे डिजिटल इंडिया मिशन का जरूर अध्ययन करना चाहिए।

भारत की आकांक्षाओं और क्षमताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि आज भारत का इलेक्ट्रानिक्स सेक्टर 150 बिलियन डालर से भी ज्यादा का हो चुका है और अब हमारा लक्ष्य और बड़ा है। इस दशक के अंत तक हम अपने इलेक्ट्रानिक्स सेक्टर को 500 बिलियन डालर तक पहुंचाना चाहते हैं। इससे भारत के युवाओं के लिए करीब 60 लाख नौकरियां सृजित होंगी। भारत के सेमीकंडक्टर सेक्टर को भी इसका बहुत अधिक फायदा होगा।

उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि इलेक्ट्रानिक मैन्युफैक्चरिंग का शत प्रतिशत काम भारत में ही हो यानि भारत सेमीकंडक्टर चिप भी बनाएगा और उनके फिनिश्ड उत्पाद भी बनाएगा। विश्व के प्रति भारत के ²ष्टिकोण और विचार को स्पष्ट करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा- हम ऐसी दुनिया बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, जो संकट के समय भी कार्यात्मक रहती है।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय इलेक्ट्रानिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव और राज्य मंत्री जितिन प्रसाद भी उपस्थित थे।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें