बसपा ने जौनपुर से श्रीकला सिंह का टिकट काटा

SHARE:

Jaunpur Lok Sabha seat

BNP NEWS DESK । Jaunpur Lok Sabha seat जौनपुर लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन कर चुकीं पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह का टिकट सोमवार को कट गया। इस सीट से सोमवार कोकी तैयारियां तेज हो गई हैं। सियासी उठापटक के बीच हाट सीट बन चुकी जौनपुर लोकसभा सीट पर तब सियासी हलचल उफान पर पहुंच गई जब श्रीकला के टिकट कटने की खबर आम हुई। यहां से श्रीकला का टिकट कटने की पुष्टि बसपा जिलाध्यक्ष संग्राम भारती ने की है।

Jaunpur Lok Sabha seat हालांकि इसकी क्या वजह है इस संबंध में उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का फैसला बताते हुए कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। यहां से भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह व सपा प्रत्याशी के रूप में बाबू सिंह कुशवाहा नामांकन कर चुके हैं। बहरहाल तेजी से बदलते सियासी घटना क्रम में आगे क्या होगा। राजनीति के मंजेमजाए खिलाड़ी पूर्व सांसद धनंजय सिंह का अगला कदम क्या होगा इस ओर सभी की निगाहें लगी हुई हैं।

पीसीएस अधिकारी रह चुके हैं श्याम सिंह यादव

मड़ियाहूं के रानीपट्टी निवासी श्याम सिंह यादव पीसीएस अधिकारी रह चुके हैं। श्याम सिंह यादव ने 2019 में अपने पहले लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की। उन्होंने बसपा से चुनाव लड़ा था। सेवानिवृत्त होने के बाद वह बसपा में शामिल हुए थे। बसपा के ही टिकट पर वह जौनपुर संसदीय सीट से सांसद बने। Jaunpur Lok Sabha seat

राइफल एसोसिएशन आफ इंडिया के कोषाध्यक्ष भी रह चुके हैं

 

इन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई टीडी कालेज और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एमएससी और एलएलबी की पढ़ाई की है। पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी उनकी काफी रुचि रही है। राइफल एसोसिएशन आफ इंडिया के कोषाध्यक्ष भी रह चुके हैं। बसपा-सपा गठबंधन के बीच पांच वर्ष पहले मैदान में उतरे श्याम सिंह यादव ने भाजपा प्रत्याशी केपी सिंह को 80936 वोटों के भारी अंतर से हराया था। श्याम सिंह यादव को 521128, जबकि केपी सिंह को 440192 मत मिले थे। Jaunpur Lok Sabha seat

बसपा से श्रीकला सिंह का टिकट काट सीटिंग सांसद श्याम सिंह यादव को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद सोमवार को मीडिया से औपचारिक बातचीत में श्याम सिंह यादव ने कहा कि रविवार रात एक बजे खुद बहन जी ने उन्हें दोबारा प्रत्याशी बताए जाने की जानकारी दी व कागज तैयार कर लेने को कहा।

ज्योतिष की बात सत्य हो गई

श्री यादव ने कहा कि उन्हें आज कहीं बाहर निकलना था, लेकिन फिलहाल अब वह नामांकन की तैयारी में जुट गए हैं।उन्होंने कहा कि टिकट मिलने के बाद उस ज्योतिष की भी बात सत्य हो गई, जिसने उनके योग में दोबारा सांसद होने की बात कही थी। ज्ञात हो की बसपा की पूर्व प्रत्याशी रहीं श्रीकला सिंह दो अलग-अलग सेट में अपना नामांकन चुकीं थीं।

इतना ही नहीं श्रीकला सिंह का टिकट कटने को लेकर इंटरनेट मीडिया पर चल रही खबरों के बीच रविवार देर शाम बसपा कोआर्डिनेटर घनश्याम चंद खरवार ने मछलीशहर पड़ाव स्थित बसपा के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन करते हुए श्रीकला को पार्टी का मजबूत उम्मीदवार बताया था।साथ ही टिकट कटने की खबरों को अफवाह बताया था

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather