औरंगजेब की औलादों को बताएंगे कि राष्ट्रनायकों का अपमान बर्दाश्त नहीं : योगी आदित्यनाथ

SHARE:

Yogi Adityanath

Yogi Adityanath मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अपमान करने वालों को ललकारा। सोमवार को शाहजहांपुर में उन्होंने कहा कि मैनपुरी में सपा के गुंडों ने प्रतिमा पर चढ़कर अपवित्र किया। महाराणा प्रताप की आन-बान-शान के प्रतीक भाला को तोड़ने का प्रयास किया, अपशब्द कहे।

Yogi Adityanath  अकबर और औरंगजेब की इन औलादों को बताया जाना चाहिए कि यह नया भारत है। यहां राष्ट्रनायकों का अपमान बर्दाश्त नहीं है। सपाई गुंडे बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को भी अपवित्र करने का प्रयास कर चुके हैं। मुख्यमंत्री ने सपा को यह कहकर घेरा और चेताया कि चुनाव आने पर गुंडों की गर्मी बढ़ जाती है। चुनाव परिणाम आने दो, गुंडों की गर्मी भी उतर जाएगी…!

सपा और कांग्रेस का दोहरा चरित्र देश के सामने आ चुका है

मुख्यमंत्री ने सोमवार को ताबड़तोड़ जनसभाएं कर उन्नाव से साक्षी महाराज, हरदोई से जयप्रकाश रावत और शाहजहांपुर से अरुण सागर को फिर से लोकसभा भेजने की अपील की। सीएम योगी ने उन्नाव की जनसभा में कहा कि सपा कहती थी अयोध्या में कोई परिंदा पर नहीं मार सकता है, कांग्रेसी कहते थे राम हुए ही नहीं। जब अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला विराजमान हो गए तब रामद्रोहियों के स्वर बदल गए। अब वह कहते हैं श्रीराम तो सबके हैं। सपा और कांग्रेस का दोहरा चरित्र देश के सामने आ चुका है। Yogi Adityanath

हम सबको मोदी के विकसित भारत अभियान का हिस्सा बनना है

 

उन्होंने श्रीरामचरितमानस की चौपाई ‘जाके प्रिय न राम-वैदेही तजिये ताहि कोटि बैरी सम, जद्यपि परम सनेही’ सुनाते हुए कहा कि इन राम द्रोहियों पर विश्वास नहीं करना, समय आ गया है चुनाव में इनको सबक सिखाना है। इसके बाद हरदोई की जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सबको मोदी के विकसित भारत अभियान का हिस्सा बनना है, जिसमें कोई बदहाल-गरीब नहीं होगा।

किसी को किसी के आगे हाथ फैलाने की नौबत नहीं आएगी। हमारी पीढ़ी सौभाग्यशाली है। हम बदलते भारत को देख रहे हैं। विपक्ष को घेरते हुए कहा कि 65 वर्ष तक वो क्या करते रहे। गरीब भूखा मरता था। मोदी जी ने गरीबों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई। कोई गरीब व्यक्ति बीमार पड़ जाए हम उसकी जाति-मजहब नहीं पूछते, उसके जनधन खाते में पैसा भेज देते हैं।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather