कर्नाटक, गुजरात, राजस्थान के कुछ हिस्सों में तापमान 40 डिग्री के पार

SHARE:

Meteorological Department

 BNP NEWS DESK। Meteorological Department मार्च अभी बीता नहीं है कि देश के कुछ हिस्सों में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। कर्नाटक, गुजरात और राजस्थान के कुछ हिस्सों में बुधवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया।

Meteorological Department भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने इन स्थानों पर अगले दो दिनों तक लू चलने की चेतावनी दी है। भुज में तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस, राजकोट में 41.1 डिग्री सेल्सियस, अकोला में 41.5 डिग्री सेल्सियस और वाशिम में 41.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री अधिक

 

आइएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि बुधवार को इन क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री अधिक था, हालांकि इसे हीटवेव नहीं कहा जा सकता। हीटवेव की स्थिति तब होती है

जब मैदानी इलाकों में किसी स्टेशन का अधिकतम तापमान कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस, तटीय क्षेत्रों में 37 डिग्री सेल्सियस और पहाड़ी क्षेत्रों में 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। इस सूरत में तापमान सामान्य तापमान से कम से कम साढ़े चार डिग्री अधिक होता है।

28 मार्च को गुजरात के सौराष्ट्र व कच्छ में और दक्षिण पश्चिम राजस्थान में लू चलने की संभावना

 

आइएमडी ने कहा कि 29 मार्च तक उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में, 28 मार्च को गुजरात के सौराष्ट्र व कच्छ में और दक्षिण पश्चिम राजस्थान में लू चलने की संभावना है।

यही नहीं, 27-29 मार्च के दौरान गुजरात, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में रातें गर्म (सामान्य से अधिक न्यूनतम तापमान) रहने की संभावना है।

अल नीनो की स्थिति कम से कम मई तक जारी रहने की उम्मीद

31 मार्च तक तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल में आर्द्र मौसम की भविष्यवाणी की गई है। आइएमडी ने पहले अनुमान लगाया था कि भारत में इस साल अधिक गर्मी और अधिक लू वाले दिनों का अनुभव होग। अल नीनो की स्थिति कम से कम मई तक जारी रहने की उम्मीद है।

मार्च से मई तक पूर्वोत्तर, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र, दक्षिण-पश्चिमी प्रायद्वीप और पश्चिमी तट को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक गर्मी वाले दिन होने के आसार हैं।

1970 के बाद से तापमान के आंकड़ों के विश्लेषण के अनुसार, जलवायु परिवर्तन के कारण मार्च के अंत में पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना कई गुना बढ़ गई। वैज्ञानिकों के एक स्वतंत्र समूह, अमेरिका स्थित क्लाइमेट सेंट्रल के शोधकर्ताओं ने भारत का ग्लोबल-वार्मिंग रुझानों के संदर्भ में विश्लेषण किया।

पाया कि मार्च के अंत तक नौ राज्यों – महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, बिहार, राजस्थान, गुजरात, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की संभावना है।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें