BNP NEWS DESK। New Banaras Camera Society सिद्धगिरि बाग स्थित होटल सिल्वर शाइन में न्यू बनारस कैमरा सोसाइटी द्वारा रंगों के उत्सव होली के पावन पर्व पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
New Banaras Camera Society न्यू बनारस कैमरा सोसाइटी द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह रंगोत्सव का आयोजन वाराणसी समेत पूर्वांचल के छायाकारो के बीच आपसी भाईचारे के माहौल को बनाने के लिए विगत कई वर्षों से होली मिलन समारोह का आयोजन करती चली आ रही है। जिसमें सभी छायाकारो के बीच आपसी प्रेम भावना बनी रहती है।
थीम ग्रीन वैली एवं बॉडी पेंटिंग
कार्यक्रम की शुरुआत सभी आगन्तुक छायाकारों को अबीर गुलाल लगाकर गुलाब जल एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
तत्पश्चात कार्यशाला का आयोजन किया गया जो वाराणसी के छायाकारों के बीच पहली बार एवं अपने आप में अनोखा रोमांचक था। जिसका थीम ग्रीन वैली एवं बॉडी पेंटिंग थीम है।
मॉडल सूट का आयोजन भी किया गया
इस कार्यशाला के उपदेशक विश्व प्रख्यात छायाकार विनय रावल थे। जिन्होंने कैमरे और लाइटिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों को बताया एवं सभी छायाकारों ने उन तकनीकियों का प्रयोग कार्यशाला में किया। कार्यशाला में मॉडल सूट का आयोजन भी किया गया। जिसमें मॉडल जूही कुमारी एवं आरोही सेठ ने विभिन्न भंगिमाओं को प्रस्तुत कर अपनी कला का प्रदर्शन किया जिसे सैकड़ो की संख्या में आए छायाकारो ने अपने कमरे में कैद किया।
कार्यक्रम का संचालन संस्था के अध्यक्ष टी.हुदाती(दादा) के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में काशी समेत पूर्वांचल के सभी वरिष्ठ छायाकार एवं नवांकुर छायाकार सैकड़ो की संख्या में उपस्थित रहे।
ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख तौर पर अरविंद सिंह, संजीव सिंह,संजय चक्रवर्ती, अजय पांडेय,प्रवीन सिंह(चंदू),आदेश श्रीवास्तव, रंजन गौड़, प्रिंस बरनवाल,राजेश सिंह,विवेक आदि उपस्थित रहे।








