• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Tuesday, July 21, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home महाराष्ट्र

मुंबई में ढाई घंटे बाद छुड़ाए गए बंधक बने 17 बच्चे, आरोपित ढेर

सभी बच्चों को उनके परिवारों को सौंपा

BNPNEWS by BNPNEWS
October 30, 2025
in महाराष्ट्र
Reading Time: 1 min read
0
Mumbai Hostage

ढाई घंटे बाद छुड़ाए गए बंधक बने 17 बच्चे

25
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

BNP NEWS DESK। Mumbai Hostage मुंबई पुलिस ने गुरुवार को पवई इलाके में एक स्टूडियो से 17 बच्चों सहित 19 लोगों को बचा लिया। साथ ही उन्हें बंधक बनाने वाले व्यक्ति रोहित आर्य की आपरेशन के दौरान गोली लगने से मौत हो गई। गुरुवार दोपहर 1.45 बजे शुरू हुआ यह ड्रामा करीब ढाई घंटे चला। अंत में बच्चों को उनके परिवारों को सौंप दिया गया।
गुरुवार दोपहर 1.45 बजे पवई पुलिस थाने में एक व्यक्ति का फोन आया, जो यह कहते सुना गया कि उसने आरए स्टूडियो में 17 बच्चों को बंधक बना रखा है। यदि उसकी बात नहीं मानी गई तो वह पूरे स्टूडियो को आग लगाकर बच्चों को नुकसान पहुंचा सकता है और अपनी भी जान दे सकता है। उसने इंटरनेट मीडिया पर अपना एक वीडियो भी जारी किया।

आत्महत्या करने के बजाय  यह तरीका अपनाया

Mumbai Hostage चेहरे से पढ़ा-लिखा लगने वाला रोहित वीडियो में यह कहता दिखाई दे रहा है कि आत्महत्या करने के बजाय मैंने यह तरीका अपनाया है। मैंने कुछ बच्चों को बंधक बनाया है। मेरी कुछ मांगें हैं। जो पूरी तरह नैतिक और जायज हैं। मेरी कोई वित्तीय मांग नहीं है। बस मेरे कुछ सवाल हैं। मुझे कुछ लोगों से बात करनी है। उनके जवाब पर अगर कुछ पूछना हुआ, तो और सवाल भी करूंगा।
लेकिन मुझे जवाब चाहिए। मुझे और कुछ नहीं चाहिए। न मैं आतंकी हूं। न मेरी बहुत बड़ी पैसों की मांग है। पैसों की मांग तो है ही नहीं, और मेरी मांग अनैतिक तो बिल्कुल भी नहीं है। बस सिर्फ बातचीत करनी है। जिसके लिए इन बच्चों को बंधक बनाया हुआ है। यह मैं एक योजना के तहत करना चाहता हूं।

हमें कुछ बदलाव चाहिए। जिंदा रहा तो मैं करूंगा। नहीं तो कोई और करेगा। हो सकता है, ये बच्चे ही करेंगे, जिन्हें मैंने बंधक बना रखा है। आपकी तरफ से कोई भी गलत कदम मुझे भी गलत कदम उठाने के लिए उकसा सकता है।
50 वर्षीय रोहित का फोन आने और यह वीडियो प्राप्त होने के बाद पुलिस ने पवई पुलिस थाने से सिर्फ आधा किलोमीटर दूर स्थित उस महावीर क्लासिक बिल्डिंग की घेरेबंदी कर दी, जहां स्थित आरए स्टूडियों में बच्चों को बंधक बनाया गया था।

स्टूडियो के बाथरूम की ग्रिल काटकर अंदर घुसने का रास्ता बनाया

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, जब उन्हें पता चला कि बंधक बनाने वाले व्यक्ति के पास कुछ खतरनाक केमिकल्स हैं, तो उन्होंने उससे बातचीत करने की कोशिश की। लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था। अंततः पुलिस को स्टूडियो के बाथरूम की ग्रिल काटकर अंदर घुसने का रास्ता बनाना पड़ा।

इंस्पेक्टर विजय सालुंखे अपनी टीम के साथ बाथरूम के रास्ते से अंदर घुसे और उस व्यक्ति को पकड़ने की कोशिश की। इसी बीच उसने पुलिस पर गोली चलाई, तो पुलिस को भी जवाबी फायर करना पड़ा। कुछ देर बाद पुलिस टीम रोहित आर्या को घायलावस्था में स्टूडियो के बाहर लाती दिखाई दी।

उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को रोहित के पास से एक एयरगन एवं कुछ केमिकल मिले हैं। पुलिस केमिकल की प्रकृति जांच रही है। वह रोहित की पृष्ठभूमि भी पता लगा रही है कि उसने बच्चों को बंधक बनाने का कदम क्यों उठाया। Mumbai Hostage

आडिशन देने आए थे बच्चे

पुलिस अधिकारी का कहना है कि आरए स्टूडियो में पिछले तीन दिनों से किसी धारावाहिक के लिए आडिशन चल रहा था। रोहित आर्या स्वयं बच्चों का आडिशन ले रहा था। गुरुवार सुबह करीब 100 बच्चे वहां पहुंचे थे। उसने 80 से अधिक बच्चों का आडिशन लेकर उन्हें जाने दिया। 17 बच्चों को रोककर उनके साथ स्टूडियो के दो अन्य कर्मचारियों को बंधक बना लिया था।

पूर्व शिक्षा मंत्री केसरकर से था आरोपित का विवाद

रोहित आर्य का पूर्व शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर से एक पुराना विवाद सामने आ रहा है। केसरकर पूर्ववर्ती एकनाथ शिंदे सरकार में शिक्षा मंत्री थे। उनके साथ रोहित आर्य की एक तस्वीर भी सामने आई है।

बताया जा रहा है कि रोहित आर्य ने उनके कार्यकाल में शिक्षा विभाग से जुड़ा कोई प्रोजेक्ट किया था, जिसका करीब दो करोड़ रुपयों का भुगतान उसे नहीं हुआ था। प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद जब शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव ने बयान दिया कि प्रोजेक्ट में कुछ कमियां रह गई हैं, तो रोहित को लगा कि उसे फंसाने की योजना बनाई जा रही है। अब रोहित की मौत के बाद यह रहस्य ही रह जाएगा कि वह किससे और क्या बात करना चाहता था।  Mumbai Hostage

घटनास्थल के नजदीक है एनएसजी का कमांडो सेंटर

जिस आरए स्टूडियो में करीब ढाई घंटे बच्चों को बंधक बनाने का ड्रामा चला, उस स्टूडियो से बमुश्किल 300 मीटर दूर एनएसजी कमांडो सेंटर है। इसकी स्थापना मुंबई में 26/11 हमले के बाद हुई थी।
चूंकि 26/11 हमले के दौरान दिल्ली के निकट मानेसर से एनएसजी कमांडो मुंबई पहुंचने में घंटों लग गए थे, इसलिए उसके बाद मानेसर के अलावा भी कुछ स्थानों पर एनएसजी जैसी प्रशिक्षित कमांडो फोर्स रखने की व्यवस्था की गई थी। मुंबई में यह कमांडो सेंटर जोगेश्वरी विक्रोली लिंक रोड (जेवीएलआर) पर स्थित है। बच्चों को छुड़ाने के लिए पुलिस चाहती तो वहां से प्रशिक्षत कमांडोज की मदद ले सकती थी। लेकिन पुलिस ने स्वयं अंदर घुसकर रोहित को पकड़ने की पहल की, जिसमें वह मारा गया। Mumbai Hostage

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

Uddhav's Shiv Sena
महाराष्ट्र

उद्धव की शिवसेना के नौ में से छह-सात सांसद शिंदे के पाले में

June 17, 2026
Drone Cameras
महाराष्ट्र

दूल्हे को चाकू मारकर भागे युवक को ड्रोन ने ‘खदेड़ा’

November 13, 2025
citizen of india
महाराष्ट्र

आधार, पैन कार्ड, वोटर आईडी होने से कोई भारत का नागरिक नहीं हो जाता: हाई कोर्ट

August 12, 2025
Next Post
Varanasi Dalmandi

नजाकत-नफासत रही पहचान तो आजादी की जंग में निभाई भूमिका

womens world cup

फाइनल में भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से

Six Pocket Syndrome

सिक्स-पॉकेट सिंड्रोम: बढ़ती सामाजिक चुनौती है

Discussion about this post

Recommended

ahmedabad plane crash

उड़ान के तीन सेकेंड बाद ही दोनों इंजन बंद होने से हुआ था अहमदाबाद विमान हादसा

1 year ago
Online Transaction 

यूपीआई बेस्ट फंड ट्रांसफर पर भी चार्ज लगाने की हो रही तैयारी

ODI Ranking

वनडे रैंकिंग में विराट कोहली छठे नंबर पर पहुंचे

12 से 18 साल के बच्‍चों को लगाई जाएगी कोविड रोधी वैक्‍सीन, ड्रग कंट्रोलर जनरल आफ इंडिया की मंजूरी

देश में कोरोना वैक्‍सीनेशन अभियान का एक वर्ष पूरा

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

रक्तांचल सीजन 3 के वसीम व विजय ने वाराणसी की रौनक को करीब से जिया

25,445 करोड़ रुपये की लागत से 89 किमी लंबा बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के नाम पर फ्राड कर रहे 20 ट्रेनर गिरफ्तार

सिंधी डायस्पोरा: पूरे विश्व मे फैले हुए लोग, पर डीएनए एक

Trending

Municipal council
वाराणसी

22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद

by BNPNEWS
July 21, 2026
0

BNP NEWS DESK। Municipal council वाराणसी नगर निगम द्वारा मछली एवं मीट विक्रेताओं को शहर से बाहर...

smart pilot project

25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं

July 21, 2026
Cockroach Janata Party

काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

July 21, 2026
Ganga water level

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

July 17, 2026
ISKCON Varanasi

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

July 17, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • 22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद
  • 25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं
  • काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?