योगी आदित्यनाथ बने शिक्षक, मंत्रीगण बने विद्यार्थी, पढ़ाया पर्यावरण का पाठ

SHARE:

Vasant Womens College

BNP NEWS DESK।  Vasant Womens College मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन वसंत महिला महाविद्यालय में कुछ देर के लिए अलग ही रंग में दिखे। वह कुछ पलों के लिए शिक्षक की भूमिका में नजर आए और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी व पार्टी नेता विद्यार्थियों की तरह उनकी कक्षा में शामिल हुए।

Vasant Womens College  गंगा के तट पर और प्रकृति की गोद में बसे इस महाविद्यालय के प्रांगण में बिरसा मुंडा पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे योगी ने न सिर्फ प्रकृति की सुंदरता को निहारा, बल्कि महाविद्यालय के ओपन क्लास व्यवस्था को देखकर गुरुकुल की याद ताजा कर दी। कहा कि आज के दौर में, जब कंक्रीट के जंगल उग रहे हैं, यह परिसर प्रकृति के साथ तालमेल और गुरुकुल की परंपरा का जीवंत उदाहरण है। मुख्यमंत्री का उत्साह उस वक्त और बढ़ गया जब उन्होंने ओपन क्लास में शिक्षक की कुर्सी संभाली। उनके साथ मंत्रियों और नेताओं ने विद्यार्थियों की तरह उत्साह से हिस्सा लिया और महाविद्यालय की प्रिंसिपल भी इस अनूठे पाठशाला सत्र में छात्र की भूमिका में नजर आईं।

यह नजारा सभी के लिए रोचक और प्रेरणादायक रहा। योगी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए परिसर में पारिजात का पौधा रोपा। महाविद्यालय ने उन्हें तुलसी का पौधा भेंट किया।संगोष्ठी में तीन सत्र हुए। इसमें 40 शोध पत्रों का वाचन व गहन मंथन किया।

इनकी रही उपस्थिति :

कार्यक्रम में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, श्रम मंत्री अनिल राजभर, स्टांप राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल, आयुष मंत्री डा. दयाशंकर मिश्र दयालु, विधायकगण डा. नीलकंठ तिवारी, डा. अवधेश सिंह, सुशील सिंह, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, धर्मेन्द्र राय, एसएन दुबे, अलका सिंह, अंजना सिंह, शंकरपुरी महाराज, संतोषाचार्य महाराज आदि उपस्थित रहे।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather