वाराणसी में धन धनेश्वर शाखा के दर्शन के लिए कई प्रांतों के कार्यकर्ता भी काशी आएंगे, डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार ने लगाई गई थी शाखा

SHARE:

वाराणसी, बीएनपी न्‍यूज। आज पूर्वी दिल्ली विभाग प्रचारक अखंड प्रताप के नेतृत्व में 80 दायित्वधारी कार्यकर्ताओं का एक दल काशी आया और नागपुर के बाहर शेष भारत की प्रथम शाखा धनधान्येश्वर शाखा दर्शन के लिए आया। दल के सदस्य संघ के विभिन्न दायित्वों के दायित्वधारी कार्यकर्ता है। आज प्रातः 6 बजे ब्रह्माघाट मे लगना वाली धनधानेश्वर शाखा पर आया। शाखा में सूर्य नमस्कार, योगासन, संचलन , विभिन्न खेल इत्यादि सम्पन्न हुए।
यह दल गोदौलिया वाराणसी स्थित संघ कार्यालय घटाटे राम मंदिर में ठहरने की व्यवस्था थी धनधानेश्वर शाखा, जो उत्तर भारत की प्रथम शाखा है, के बारे में जानने की दल के प्रत्येक स्वयंसेवक की उत्कंठा थी और शाखा में उनको शाखा के बारे में विस्तार से बताया।
बताते चलें कि धनधानेश्वर शाखा काशी उत्तर भाग के भारतेंदु नगर की शाखा है यह शाखा आद्य सरसंघचालक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार द्वारा नागपुर के बाहर लगाई गई प्रथम शाखा है।

यह भी देखें : https://bharatnewspost.com/tring-city-india-nepal-and-sri-lanka-together-preparing-for-10-days-cultural-tourism/

इस वर्ष धनधानेश्वर शाखा वार्षिक उत्सव में प्रांत प्रचारक रमेश जी ने कार्यकर्ताओं को इस बारे में संकेत दिया था कि आने वाले समय में धनधानेश्वर शाखा एक दर्शन स्थल हो जाएगा यह पूजनीय स्थल है प्रत्येक स्वयंसेवक को धनधानेश्वर शाखा अवश्य आना चाहिए एवं शाखा दर्शन करना चाहिए शेष भारत साथ के साथ ही साथ शेष विश्व भर की प्रथम शाखा का श्रेय भी धनधानेश्वर शाखा को जाता है भविष्य में धन धनेश्वर शाखा के दर्शन के लिए दूर देश एवं अनेक प्रांतों के कार्यकर्ता भी काशी आएंगे और डॉक्टर साहब द्वारा लगाई गई गंगा किनारे संघ की प्रथम शाखा का दर्शन करेंगे।

यह भी देखें : https://youtu.be/ds0JyaL3LJk
इस दौरान शाखा में स्वातंत्र्य वीर सावरकर के जीवन में देश भक्ति एवं वीर रस के प्रसंगों का लघु नाटिका के रुप में मंचन भी किया गया। भारत के यशस्वी प्रधानमन्त्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी द्वारा काशी विश्वनाथ कारीडोर की घोषणा तथा विभिन्न विकास योजनाओं की घोषणा के काशी के प्रति सभी का आकर्षण काशी के प्रति तेजी से बढ़ रहा है। उसी कड़ी में यह दल काशी आया हुआ है।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather