पृथ्वी को हरा भरा करने के लिए महिलाओं ने किया पौधा रोपण

SHARE:

TREE PLANTATION

BNP NEWS DESK। TREE PLANTATION  प्रभुजन सेवा संस्थान की अध्यक्ष लक्ष्मी पाठक के नेतृत्व में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर रामापुरा स्थित रानी भवानी बालिका विद्यालय में पृथ्वी को हरा भरा करने के लिए और पर्यावरण को स्वच्छ करने के लिए पौधा रोपण का कार्यक्रम किया गया।

अध्यक्ष लक्ष्मी पाठक ने कहा कि विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर महिलाओं के समूह के साथ पौधा लगाने का कार्यक्रम संपन्न हुआ इस कार्यक्रम में घरेलू महिलाओं ने बढ़ चढ़ के हिस्सेदारी की हम एक पौधा लगाकर प्रकृति को सुंदर बनाते हैं तो कहीं ना कहीं पृथ्वी को भी सुशोभित करते हैं।

इस अवसर पर संस्था की सचिव डॉ. नीता सिंह, जय नारायण रानी भवानी बालिका स्कूल के संयोजक राजीव पांडेय, शालनी गोस्वामी, नीतू सिंह, रजनी जायसवाल, नलिनी पाठक, रेखा सिंह, किरण प्रजापति, आरती मल्होत्रा, पूनम पांडे सहित तमाम महिलाएं उपस्थित रही। TREE PLANTATION

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें