सपा सरकार में दूध पर भी देंगे एमएसपी : अखिलेश यादव

SHARE:

BNP NEWS DESK।  Akhilesh Yadav सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वर्ष 2027 के चुनाव के लिए अभी से घोषणाएं कर शुरू कर दी है। सपा प्रमुख पार्टी मुख्यालय से ही वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से गाजियाबाद में आयोजित विजन इंडिया कार्यक्रम में किसान संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। इसके बाद पत्रकार वार्ता में घोषणा करते हुए कहा कि सपा की सरकार बनने पर गन्ना किसानों को 24 घंटे में भुगतान की व्यवस्था की जाएगी।

इसके लिए 15 हजार करोड़ रुपये का किसान रिवाल्विंग फंड बनाएंगे। किसान की पर्ची कटते ही उसके खाते में पैसा आ जाएगा। 23 फसलों के साथ दूध को भी शामिल कर एमएसपी देंगे। जो किसान लोन लेते हैं, उनके लिए एग्रीकल्चर डेब्ट रिलीफ एक्ट बनाकर रास्ता निकालेंगे कि कैसे लोन माफ हो?

कार्यक्रम में विजन इंडिया के संयोजक डा. अभिषेक मिश्रा, सांसद हरेंद्र मलिक, सांसद इकरा हसन थीं, जबकि अखिलेश यादव के साथ पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन और कृषि वैज्ञानिक प्रो. प्रभात यादव थे। सपा प्रमुख ने कहा कि अमेरिका से डील के बाद बड़े पैमाने पर कृषि उत्पाद भारत आ रहे हैं, इससे देश का किसान संकट में चला जाएगा। भाजपा स्मार्ट मीटर लगाकर जनता को लूट रही है। हम एक्सप्रेस-वे के साथ मंडियां बना रहे थे।

हमने सोलर गांव बनाया था

लखनऊ में किसान बाजार और किसान होटल बनाया था, जिसे भाजपा ने बेच दिया। सपा सरकार में हमने सोलर गांव बनाया था। उस गांव में हर कार्य के लिए बिजली फ्री थी, भविष्य में हमारी सरकार इसी तरह के गांव बनाएगी।

जब स्मार्ट शहर बन सकते हैं तो स्मार्ट गांव क्यों नहीं। हम गांवों को स्मार्ट बनाएंगे। उन्होंने कहा कि जल्द बुरे दिन जाने वाले हैं। जब खेत मुस्कुराएगा तो देश मुस्कुराएगा।
गाजीपुर प्रकरण पर कहा कि जिस गरीब की बेटी की जान गई, उसे भाजपा के नेता लालच का दबाव दे रहे हैं। उसके घर पुलिस बैठी है।

भाजपा गिद्ध पार्टी है, हर घटना को जातीय एंगल देती है।  आप पार्टी के मामले पर कहा कि भाजपा ईडी, सीबीआई आदि एजेंसियों से दबाव डालकर और लालच देकर पार्टियों को तोड़ती है। यूपी के चुनावी सर्वे से जुड़े प्रश्न पर कार्यकर्ता और नेता सावधान रहें। सर्वे चुनाव नहीं जिताएंगे। अभी चुनाव तक बहुत सर्वे आएंगे। सर्वे कौन करा रहा है किसी को पता नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारा काम और हमारे कार्यकर्ता बूथ पर काम करके चुनाव जिताएंगे।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें