पत्नी लगा रही थी फांसी और पति मोबाइल से बनाता रहा उसका वीडियो

SHARE:

hanged

BNP NEWS DESK। Wife Hanged  कानपुर में हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के गुलमोहर विहार उस्मानपुर में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव फंदे से लटकता मिला। इससे पहले जब महिला खुदकुशी करने जा रही थी, तो पति ने कमरे से उसका वीडियो बना लिया।

विवाहिता पति के सामने पंखे से लटककर फांसी लगाने का प्रयास करती रही। पति सामने बैठकर उसका वीडियो बनाता रहा। इसके कुछ ही देर बाद पत्नी ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतका के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। सुसाइड की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Wife Hanged  हनुमंत विहार थाना क्षेत्र स्थित गुलमोहर विहार में रहने वाले संजीव गुप्ता प्राइवेट जॉब करते हैं। संजीव गुप्ता की शादी 4 साल पहले किदवई नगर ई ब्लॉक में रहने वाले राज किशोर गुप्ता की बेटी शोभिता से हुई थी। बीते कई महीनों से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। मंगलवार को शोभिता ने ससुराल में फांसी लगाकरकर आत्महत्या कर ली। पुलिस महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पति दिखाने लगा वीडियो

Wife Hanged  मृतका के पिता राज किशोर ने बताया कि दामाद संजीव की मंगलवार दोपहर कॉल आई कि शोभिता ने फांसी लगा ली है। जब हम लोग मौके पर पहुंचे तो बेटी का बॉडी फर्श पर पड़ी थी। संजीव बेटी के पास बैठा था। हमने पूछा कि बेटी ने कैसे फांसी लगा ली। तुम क्या कर रहे थे, इस पर संजीव वीडियो दिखाने लगा कि शोभिता फांसी लगा रही थी। उस वक्त मैंने उसे बचा लिया था।

वीडियो देखकर लोग हैरान

विवाहिता का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर सभी लोग हैरान हैं। पत्नी पंखे के सहारे कुर्सी पर चढ़कर फांसी लगा रही है और पति उसे बचाने की बजाय वीडियो बना रहा है। वीडियो बनाने के दौरान संजीव शोभिता से कह रहा है कि तुम ऐसा ही करोगी, क्योंकि तुम्हारी सोच ऐसी है। वहीं, मृतका के पिता ने बताया कि बेटी को अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया।

गोविंद नगर एसीपी विकास पांडेय का कहना है कि महिला ने सुसाइड किया था। मृतका के परिजनों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है। महिला की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather