BNP NEWS DESK। water entered the houses शुक्रवार सुबह से लगातार हो रही भरी वर्षा के कारण वाराणसी के आनंद नगर कॉलोनी बरईपुर कंदवा चितईपुर विद्यापीठ ब्लॉक के इलाके में लोगों के घरों में पानी घुस गया है।विगत 20 साल से वहां के निवासी इस समस्या से झुझ रहे है, और अपनी समस्या के समाधान के लिए तत्कालीन प्रधान गोपाल पटेल के पास दौड़ रहे थे परंतु प्रधान उनकी समस्या का निदान नहीं कर रहे थे ।
प्रधानमंत्री सड़क निर्माण योजना के तहत 2015 में बजट भी पास हुआ था
वर्तमान में गोपाल पटेल की पत्नी सुशीला पटेल वहां की पार्षद है । कॉलोनी की सड़क बनवाने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री सड़क निर्माण योजना के तहत 2015 में बजट भी पास कराया परन्तु सड़क बनवाया नहीं। लोगों के बोलने पर कहता है कि गढ़ई में घर क्यों लिए ?

water entered the houses क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि अगर उन्हें पता होता तो वे ये जमीन खरीदते ही नहीं । और जब 2015 में सड़क व नाले के निर्माण के लिए बजट पास हुआ है तो सड़क व नाला बनना चाहिए ।
सारी धनराशि का पूर्व प्रधान रहे गोपाल पटेल ने क्या किया ?इसका उनके पास कोई जवाब नहीं बल्कि लोगों को उल्टा सीधा बोलकर भगा देते थे।
कॉलोनी के प्रत्येक घर ले लोग पैसा इकट्ठा करके किराए के मोटर का इंतजाम करते है और पानी निकलवाते है
क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि प्रति वर्ष ऐसी बारिश होने पर कॉलोनी के प्रत्येक घर ले लोग पैसा इकट्ठा करके किराए के मोटर का इंतजाम करते है और पानी निकलवाते है । पार्षद सुशीला पटेल की तरफ से कोई सुविधा नहीं मिलती । आज भी जब पार्षद से वार्ता करने की कोशिश की गई तो वे उनसे बात नहीं की और लोगों को उल्टा सीधा बोल के भगा दी।
जिस वजह से आज सभी लोग अपने अपने घरों में कैद हो गए है। खाने पीने की समस्या हो गई है। छोटे बच्चों को दूध नसीब नहीं हो रहा। आदमी लोग घर से बाहर कार्य करने नहीं जा पा रहे।

आनंद नगर के रहने वाले लोगों का कहना है कि आस पास के कॉलोनी की सड़के जब बन गई तो उनकी कॉलोनी को नजरअंदाज क्यों किया जा रहा है ।पार्षद के दुर्व्यवहार से लेकर लोगों में आक्रोश है। water entered the houses
और काशी के सासंद व प्रधानमंत्री से जनता की अपील है कि जल्द से जल्द उनकी कॉलोनी में सड़क का निर्माण हो । जिससे वे लोग सामान्य जीवन व्यतीत कर सके।अब लोगों की आस प्रधानमंत्री से है।

















Discussion about this post