Vicky Kaushal Katrina Kaif Wedding : विक्की कौशल की दुल्हन बनीं कटरीना कैफ, सिक्स सेसेंज फोर्ट बरवाड़ा लिए सात फेरे

SHARE:

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। कटरीना कैफ और विक्की कौशल आज हमेशा के लिए एक दूसरे के हो जाएंगे। दो दिन पहले से ही दोनों की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। मंगलवार को कटरीना के हाथ में विक्की के नाम की मेहंदी लगाई गई। उसके अगले दिन संगीत और हल्दी सेरेमनी का आयोजन किया गया था। बुधवार रात को मेहमानों के लिए पूल पार्टी भी आयोजित की गई थी। बॉलीवुड की तमाम हस्तियां इस शाही शादी की गवाह बनने के लिए राजस्थान के सिक्स सेंस रेजॉर्ट भी पहुंच चुकी हैं। इन दोनों की शादी की रस्में सिक्स सेसेंज फोर्ट बरवाड़ा में 7 तारीख से चल रही थीं। मेहमानों के आने का सिलसिला भी लगातार जारी है।

मुंबई के विज्ञापन और फिल्म जगत में खूब चर्चा में रहने वाले इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन ब्रांड्स ने इस साल के पावर कपल्स का एलान कर दिया है। देश के जबर युगलों की इन जोड़ियों में इस बार कटरीना कैफ और विकी कौशल भी शामिल हो गए हैं। लिस्ट में इन दोनों का नाम नौवें नंबर पर रखा गया है। पहले नंबर पर मुकेश और नीता अंबानी हैं। इस शादी में सलमान खान के परिवार के सदस्यों के शामिल होने की उम्मीद थी, लेकिनसलमान खान की बहन अर्पिता ने बताया कि उन्हें शादी का न्यौता नहीं मिला है। सलमान कटरीना और विक्की कौशल की शादी से एक दिन पहले ही रियाध के लिए रवाना हो गए हैं। विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने संगीत सेरेमनी में एक-दूसरे के साथ जमकर डांस किया है। साथ ही दोनों ने खूबसूरत केक भी काटा। अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टुडे की खबर के अनुसार विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने अपनी संगीत सेरेमनी में 5 मंजिला (टाइअर) वेडिंग केक काटा। इतना ही नहीं इस केक की कीमत लाखों में बताई जा रही है। वेबसाइट के मुताबिक विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने संगीत सेरेमनी में जो केक काटा था उसकी कीमत 3 से 4 लाख रुपये रही थी। गौरतलब है कि यह कपल अभी और केट काटने वाला है।
कटरीना और विकी के गेस्ट आसपास के लग्जरी होटल्स में भी रुके थे। मेहमानों के पहुंचने पर वेलकम नोट में सभी गेस्ट्स से अपील की गई थी कि वेडिंग वेन्यू पर मोबाइल फोन लेकर न आएं बल्कि इन्हें अपने कमरों में छोड़कर आएं। सभी से दरख्वास्त की गई थी कि सोशल मीडिया पर किसी भी रस्म की तस्वीरें पोस्ट न करें। इस बीच नेहा धूपिया के कुछ पोस्ट नजर आए हालांकि ये शादी की किसी रस्म से जुड़े नहीं थे। नेहा धूपिया, मिनी माथुर, कबीर खान 7 तारीख को राजस्थान पहुंच गए थे।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather