वैक्सीनेशन : 10 अप्रैल से 18 साल से ऊपर वालों को भी लगेगी प्रीकॉशन डोज

SHARE:

 

 

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। देशभर में कोरोना वायरस महामारी से जंग के बीच बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल अब 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को भी प्रीकॉशन डोज लगना शुरू हो जाएगी। इसको लेकर शुक्रवार को सरकार की ओर से जानकारी साझा की गई है। दरअसल देशभर में वैक्सीनेशन अभियान के तहत अबतक 185 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी हैं। सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बूस्टर डोज लगाने का यह अभियान इसी रविवार से शुरू होगा। यानी 10 अप्रैल से 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग वाले कोरोना का बूस्टर डोज लगवा सकेंगे।
18+ एज ग्रुप प्राइवेट वैक्सीनेशन सेंटर्स पर जाकर बूस्टर डोज लगवा सकेंगे। 18 साल से अधिक आयु के उन्हीं लोगों को प्रीकॉशन डोज लगाई जाएगी, जिन्होंने दूसरा डोज ले लिया है और उसे लिए 9 महीने पूरे कर चुके हैं। ऐसे लोग प्रीकॉशन डोज के लिए पात्र होंगे।
कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जंग को मजबूत करने के लिए सरकार ने अहम फैसला लिया है। इस फैसले के तहत देश में अब 18 साल से ऊपर वाले लोगों को भी बूस्टर डोज या प्रीकॉशन डोज लगाई जाएगी। दरअसल भारत में कोरोना पर काबू पाने के लिए वैक्सीनेशन अभियान को तेज गति से चलाया गया। इसी कड़ी में देश में अब तक 185 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की खुराक लगाई जा चुकी है। जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बूस्टर डोज लगाने का यह अभियान इसी रविवार से शुरू होगा। यानी 10 अप्रैल से 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग वाले कोरोना का बूस्टर डोज लगवा सकेंगे।
भारत में वैक्सीनेशन का हाल
अब तक देश में सभी 15 से ज्यादा उम्र वाली आबादी में से लगभग 96 फीसदी को कम से कम एक कोरोना वैक्सीन लग चुकी है, जबकि 15 प्लस एज ग्रुप में से लगभग 83 फीसदी ने दोनों डोज ले ली है।
हेल्थकेयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 प्लस एज ग्रुप को 2.4 करोड़ से अधिक बूस्टर डोज भी दी गई है। वहीं 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के 45 फीसदी लोगों ने भी पहली डोज ले ली है।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें