UP MLC election2022 : वाराणसी में बृजेश सिंह का पर्चा वापस, अब अन्नपूर्णा सिंह समेत तीन प्रत्याशी मैदान में

SHARE:

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। वाराणसी स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से चर्चित एमएलसी बृजेश कुमार सिंह ने पर्चा वापस ले लिया। एमएलसी की पत्नी पूर्व एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह मैदान में बनी हुई हैं। इसके अलावा दो अन्य सपा प्रत्याशी उमेश व भाजपा प्रत्याशी सुदामा पटेल भी किस्मत आजमाएंगे। इस तरह इस चुनाव में तीन प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। अन्नपूर्णा सिंह इससे पूर्व भी इस सीट से एमएलसी रही हैं। इसके साथ ही इसी परिवार का पिछले ढाई दशक से इस सीट पर कब्जा बना हुआ है। इस लिए इनका पलड़ा भारी बताया जा रहा है। हालांकि विधानसभा चुनाव में जिले के आठों सीट पर कब्जा कर भाजपा का हौसला बुलन्द है। इस चुनाव में भाजपा कितना करिश्मा कर पाएगी यह 12 अप्रैल को मतगणना के दिन दिखेगा। सपा भी इस सीट को पाने के लिए जी जान लगाएगी। सब मिलाकर इस बार चुनाव दिलचस्प होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
दूसरी तरफ प्रशासन चुनाव को सकुशल कराने की तैयारी में जुट गया है।
निर्वाचन आयोग से नियुक्त प्रेक्षक सुभाष चन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए है कि चुनाव ईमानदारी से होना चाहिए। किसी भी तरह के प्रलोभन आदि के मामले आने पर तत्काल कार्रवाई की जाए। नक्सली क्षेत्र चंदौली के नौगढ़ में प्रत्याशियों को पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था दिया जाए। मतदान के बाद मजिस्ट्रेट की अगुवाई में बैलेट बॉक्स वाराणसी लाने का इंतजाम जाए ।
वाराणसी समेत तीन जिले में 4949 मतदाता
वाराणसी स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन में कुल 4949 मतदाता है। जिसमे वाराणसी में 1875, चंदौली में 1720 व भदोही में 1354 मतदाता हैं।
26 बूथ पर होगी वोटिंग
मतदान नौ अप्रैल को निर्धारित है।
वाराणसी में 11, चंदौली में 09 व भदोही में 06 सहित कुल 26 बूथ बनाए जाएंगे। नामांकन की कार्रवाई पूर्ण हो चुकी है।
आठ अप्रैल को रवाना होंगी पार्टियां
वाराणसी में 26 मार्च को प्रथम व चार अप्रैल को द्वितीय चरण का कार्मिकों का प्रशिक्षण होगा। जबकि अन्य जनपदों में कार्मिकों के प्रशिक्षण हेतु अन्य तिथियां निर्धारित की गई। आठ अप्रैल को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। नौ अप्रैल को मतदान सुबह आठ से शाम चार बजे तक होगा। जबकि मतगणना 12 अप्रैल को पहड़िया मंडी में होगा।
ये करते हैं वोटिंग
वाराणसी में प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में वाराणसी, भदोही व चंदौली जिला शामिल है। इन तीनो जिले के ग्राम प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर, पार्षद के अलावा सांसद, विधायक समेत प्राधिकरण में निर्वाचित अन्य सदस्य वोटिंग करते है।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें