• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Tuesday, July 21, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home News

Today News Update : यूपी की मतदाता सूची जारी, वाराणसी में 120 संक्रमित, भारत ने रखा 240 का लक्ष्‍य, 9 गुना बढ़ सकती है पेंशन

Today News Update : यूपी की मतदाता सूची जारी, वाराणसी में 120 संक्रमित, भारत ने रखा 240 का लक्ष्‍य, 9 गुना बढ़ सकती है पेंशन

BNPNEWS by BNPNEWS
January 5, 2022
in News
Reading Time: 1 min read
0
news update

देश की प्रमुख खबरें

24
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। बुधवार को देश-दुनिया की कुछ खास प्रमुख खबरों की जानकारी एक नजर में आपके लिए प्रस्‍तुत हैं।

यूपी चुनाव 2022 : चुनाव आयोग ने सभी 403 विधानसभा सीटों की मतदाता सूची जारी की
उत्तर प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया है। आयोग के अनुसार, सूची में 52 लाख 80 हजार 882 मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं। इनमें 23 लाख 92 हजार 258 पुरुष, 28 लाख 86 हजार 988 महिलाएं और 1636 तृतीय लिंग के मतदाता हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी अजय कुमार शुक्ल ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि प्रदेश में कुल 15 करोड़ दो लाख 84005 मतदाता हैं। सूची में 14 लाख 66 हजार 470 युवा मतदाता जोड़े गए हैं जिनकी उम्र 18 से 19 साल है। सूची में 18-19 वर्ष की आयु वर्ग के मतदाताओं की कुल संख्या 19 लाख 89 हजार 902 है। इसमें 10 लाख 62 हजार 410 पुरुष व 9 लाख 26 हजार 945 महिलाएं और 547 तृतीय लिंग के युवा हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची प्रदेश के सभी मतदान स्थलों के संबंधित बूथ पर अगले एक सप्ताह के लिए प्रदर्शित की जाएगी जिसमें सभी मतदाता अपना नाम देख सकते हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर भी मतदाता सूची उपलब्ध होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश के सभी मतदाताओं से सूची में अपना नाम देखने की अपील की है। प्रदेश में इस समय कुल एक लाख 74 हजार 351 पोलिंग स्टेशन हैं। मतदाता अपना नाम www.ceouttarpradesh.nic.in या www.eci.gov.in पर चेक कर सकते हैं। आयोग की ओर से यह साफ किया जा चुका है कि मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भी अगर किसी का नाम छूट जाता है तो उसे मतदाता सूची में नाम शामिल कराने का मौका दिया जाएगा।

वाराणसी में बुधवार को 120 कोरोना सं‍क्रमित मरीज मिले
जिले में बुधवार को 120 कोरोना के मरीज मिले। इस तरह यहां संक्रमितों की संख्‍या 249 हो गई है। जनपद में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को कोरोना के 45 नए संक्रमित पाए गए थे। स्‍वास्थ्य विभाग ने संक्रमित पाए गए इलाकों में कांट्रैक्ट ट्रेसिंग शुरू कर दी है। वहीं इन लोगों के संपर्क में आए लोगों की भी कोरोना जांच कराई जाएगी।
Ind vs Sa 2nd Test : भारत ने रखा 240 रन का लक्ष्य
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला जोहानिसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में आज यानी बुधवार 5 जनवरी को तीसरे दिन का खेल जारी है। 85/2 से आगे खेलते हुए भारत की दूसरी पारी 266 रन पर सिमटी और साउथ अफ्रीका को 240 रन का लक्ष्य रखा। भारत के लिए रहाणे और पुजारा ने अर्धशतक जमाया। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 2 विकेट खोकर 85 रन बनाए थे। वहीं, तीसरे दिन के खेल की शुरुआत भारत ने अच्छे अंदाज में की। चेतेश्वर पुजारा ने महज 62 गेंदों में 10 चौकों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया, जबकि अजिंक्य रहाणे ने 67 गेंदों में अर्धशतक जमाया। अर्धशतक तक रहाणे के बल्ले से 7 चौके और एक छक्का निकला। लंबे समय के बाद दोनों के बीच अच्छी साझेदारी देखने को मिली।
ईपीएफओ सब्सक्राइबर्स के लिए बड़ी खबर, 9 गुना बढ़ सकती है आपकी पेंशन
अगर आप भी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की पेंशन स्कीम के सब्सक्राइबर हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है। इस साल सरकार ईपीएफओ की स्कीम ‘कर्मचारी पेंशन योजना’ के सब्सक्राइबर्स को बड़ा तोहफा देने जा रही है। दरअसल, कुछ दिनों से न्यूनतम मासिक पेंशन को नौ गुना तक बढ़ाने की तैयारी चल रही है। अगर ऐसा होता है तो हर महीने न्यूनतम पेंशन को 9 हजार रुपये तक बढ़ा दिया जाएगा। यानी ईपीएस से जुड़े लोगों को हर महीने 1 हजार रुपये के बजाय 9 हजार रुपये मिलेंगे। एक रिपोर्ट के मुताबिक श्रम मंत्रालय द्वारा फरवरी में होने वाली बैठक में संबंध में फैसला लिया जा सकता है। इसके अलावा इस बैठक में नई संहिता पर भी फैसला लिया जा सकता है। माना जा रहा है कि इस बैठक का मुख्य एजेंडा कर्मचारी पेंशन योजना के तहत न्यूनतम पेंशन को बढ़ाना है।
सिविल सेवा मुख्य परीक्षा, 2021 की परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के अनुसार आयोजित होंगी
सिविल सेवा मुख्य परीक्षा, 2021 (Civil Services (Main) Examination, 2021) की परीक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के अनुसार 7, 8, 9, 15 और 16 जनवरी 2022 को आयोजित की जायेगी। आयोग ने एक बयान में कहा कोविड-19 महामारी की वजह से उत्पन्न मौजूदा स्थिति की सावधानीपूर्वक समीक्षा करने के बाद, आयोग ने सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2021 को कार्यक्रम के अनुसार यानी 7, 8, 9, 15 और 16 जनवरी, 2022 को आयोजित करने का निर्णय लिया है।

गौरतलब है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों समेत अन्य अधिकारियों के चयन के लिए सिविल सेवा परीक्षा हर साल तीन चरणों – प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार के रूप में आयोजित की जाती है।

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

Taj Mahal
News

ताजमहल के मंदिर होने संबंधित दावे पर केंद्र सरकार व एएसआइ से हलफनामा मांगा

July 6, 2026
क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी में पांच दिनों में ग्राहक को अस्थायी क्रेडिट दें बैंक
News

क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी में पांच दिनों में ग्राहक को अस्थायी क्रेडिट दें बैंक

June 25, 2026
IIA Workshop
News

एमएसएमई की तरक्की के लिए पूंजी बाजार और वित्तीय योजनाओं की जानकारी जरूरी : आरके चौधरी

June 23, 2026
Next Post
अनुष्का शर्मा तीन साल बाद महिला भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ से करेंगी वापसी

अनुष्का शर्मा तीन साल बाद महिला भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' से करेंगी वापसी

महिला विश्व कप 2022 : वर्ल्ड कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा, 6 मार्च को पाक के खिलाफ मैच

महिला विश्व कप 2022 : वर्ल्ड कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा, 6 मार्च को पाक के खिलाफ मैच

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की अधिसूचना से पहले यूपी सरकार ने कई आइएएस अधिकारियों के किए तबादले

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की अधिसूचना से पहले यूपी सरकार ने कई आइएएस अधिकारियों के किए तबादले

Discussion about this post

Recommended

Rama Katha Mandakini Procession

नवमी पर नि‍कली रामकथा मंदाकिनी शोभायात्रा

Baba Laat Bhairava

बाबा लाट भैरव के तिलकोत्सव से पंच दिवसीय वैवाहिक कार्यक्रम का शुभारंभ

11 months ago
Varanasi Gyanvapi case

Gyanvapi Mosque Case: शिवलिंग की कार्बन डेटिंग जांच नहीं होगी

sex racket in varanasi

वाराणसी में स्पा की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, पांच गिरफ्तार

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

रक्तांचल सीजन 3 के वसीम व विजय ने वाराणसी की रौनक को करीब से जिया

25,445 करोड़ रुपये की लागत से 89 किमी लंबा बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के नाम पर फ्राड कर रहे 20 ट्रेनर गिरफ्तार

सिंधी डायस्पोरा: पूरे विश्व मे फैले हुए लोग, पर डीएनए एक

Trending

Municipal council
वाराणसी

22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद

by BNPNEWS
July 21, 2026
0

BNP NEWS DESK। Municipal council वाराणसी नगर निगम द्वारा मछली एवं मीट विक्रेताओं को शहर से बाहर...

smart pilot project

25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं

July 21, 2026
Cockroach Janata Party

काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

July 21, 2026
Ganga water level

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

July 17, 2026
ISKCON Varanasi

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

July 17, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • 22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद
  • 25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं
  • काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?