• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Friday, June 5, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home News

Today News Update : नई बीमारी फ्लोरोना की दस्तक, वाराणसी में 25 मरीज, पुष्पराज जैन के यहां आयकर का छापा, शतरुद्र भाजपा में शामिल

Today News Update : नई बीमारी फ्लोरोना की दस्तक, वाराणसी में 25 मरीज, पुष्पराज जैन के यहां आयकर का छापा, शतरुद्र भाजपा में शामिल

BNPNEWS by BNPNEWS
December 31, 2021
in News
Reading Time: 1 min read
0
news update

देश की प्रमुख खबरें

29
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। गुरुवार को देश-दुनिया की कुछ खास प्रमुख खबरों की जानकारी एक नजर में आपके लिए प्रस्‍तुत हैं।

नई बीमारी फ्लोरोना ने दी दस्तक, इजरायल में मिला पहला केस
पिछले दो सालों से दुनिया कोरोना महामारी से परेशान है। इस बीच नई बीमारी फ्लोरोन ने दस्तक दे दी है। इजरायल में इसका पहला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार यह कोरोना और इंफ्लूएंजा का डबल इंफेक्शन है। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार अरब न्यूज ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। अरब न्यूज ने ट्वीट करके कहा कि इजरायल में फ्लोरोना बीमारी का पहला मामला सामने आया है, जो कोरोना और इंफ्लूएंजा का डबल इंफेक्शन है। टाइम आफ इजरायल ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय के महानिदेशक नचमन ऐश ने आज ओमिक्रोन वैरिएंट के कारण आई लहर के मद्देनजर कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों के लिए बूस्टर डोज की अनुमति दे दी।

वाराणसी में शुक्रवार को मिले नौ कोरोना मरीज, सक्रिय केस पहुंचा 25
वाराणसी में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। एक ही दिन में शुक्रवार को नौ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या अब 25 हो गई है। मालूम हो कि जिले में कोरोना के बढ़ते आंकड़े खतरे के संकेत दे रहे हैं। गुरुवार को कोरोना जांच में एक ही दिन में आठ लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई। इससे स्वास्थ्य विभाग के माथे पर बल आ गया। इससे पहले बुधवार को भी छह केस मिले थे। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए 14 केंद्र सक्रिय कर दिए हैं। अस्पतालों में भर्ती के लिए पं. दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में बेड आरक्षित करने के साथ सक्रियता बढ़ा दी है। शुक्रवार को जो लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं उनमें दो लोग गया बिहार के हैं। ये लोग वाराणसी के किसी अस्पताल में उपचार कराने के लिए आए थे। इसके अलावा अन्य सात लोग जिले के ही बताए जा रहे हैं। खास बात है कि इस बार एक साल का एक बच्चा भी कोरोना पाजिटिव पाया गया है।

इत्र कारोबारी पुष्पराज जैन के कारखाने में आयकर टीम की छापेमारी
इत्र कारोबारी पीयूष जैन के यहां छापेमारी के बाद अब आयकर विभाग और डीजीसीआइ टीम ने अपना दायरा बढ़ा दिया है। शुक्रवार सुबह ही समाजवादी पार्टी के एमएलसी पुष्पराज जैन पम्पी के घर पर टीम ने छापा मारा है। पुष्पराज जैन ने ही समाजवादी इत्र को लांच किया था। इत्र कारोबारी एस मोहम्मद याकूब के यहां भी टीम पहुंची है। टीम उनके कारखाने में छापेमारी कर रही है। इधर सपा एमलसी पुष्पराज जैन पम्पी के यहां भी टीम पहुंची है। दोनों स्थानों पर टीम की छापेमारी जारी है। सूत्रों के मुताबिक आई टी विभाग की टीम पुष्पराज के घर आफिस समेत उत्तर प्रदेश के 50 ठिकानों पर तलाशी कर रही है। शुरूआती जानकारी में टैक्स चोरी की बात सामने आ रही है।

सपा एमएलसी शतरुद्र प्रकाश भारतीय जनता पार्टी में शामिल
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पूर्वांचल में सियासत के केंद्र बने बनारस में सपा का मजबूत स्तंभ ढह गया है। पूर्व परिवहन मंत्री और सपा एमएलसी शतरुद्र प्रकाश भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। शुक्रवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय पर शतरुद्र प्रकाश को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सदस्यता दिलाई। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि शतरुद्र प्रकाश के आने से भाजपा मजबूत होगी। ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेई ने कहा कि समाजवादी आंदोलन राह से भटक गया है। देश के संघर्ष के प्रणेता महान समाजवादी लोकबंधु राजनारायण की 35वीं पुण्यतिथि पर पुराने सपाई शतरुद्र प्रकाश के भाजपा में शामिल होने पर लोग हैरान हैं।

प्रधानमंत्री मोदी दो जनवरी को मेरठ में मेजर ध्यान चंद खेल विवि की आधारशिला रखेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो जनवरी को उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले का दौरा करेंगे और वहां मेजर ध्यान चंद खेल विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी। पीएमओ ने कहा कि यह खेल विश्वविद्यालय मेरठ के सरधना शहर के सलावा और कैली गांवों में 700 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किया जाएगा। पीएमओ के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी देश में खेलों की संस्कृति को बढ़ावा देने और खेल संसाधनों को विश्व स्तरीय बनाने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। मेरठ में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना का कदम उनके इसी दृष्टिकोण के तहत उठाया जा रहा है।

श्री काशी विश्वनाथ धाम परिसर में 1001 शंखवादक करेंगे शंखनाद
श्री काशी विश्वनाथ धाम लोकार्पण के उपलक्ष्य में आयोजित विविध कार्यक्रमों के अन्तर्गत एक जनवरी, 2022 को श्री काशी विश्वनाथ धाम परिसर में 1001 शंखवादकों द्वारा शंखनाद का आयोजन किया गया है।इस कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों के अतिरिक्त मणिपुर, असम, पर.बंगाल, उड़िसा के भी कलाकार बड़ी संख्या में प्रतिभाग कर रहे हैं। कार्यक्रम का शुभारम्भ 10 बजे डॉ नीलकण्ठ तिवारी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संस्कृति, पर्यटन, धर्मार्थ कार्य एवं प्रोटोकॉल दीप प्रज्जवलन व शंखनाद कर करेंगे।

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

madhyamik shiksha parishad
News

यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार

June 1, 2026
Biomining
News

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

May 26, 2026
smart city
News

दो माह में बनारस देश का पहला होगा गार्वेज फ्री सिटी

May 26, 2026
Next Post
वर्ष 2022 को एक सचेतन धरती के निर्माण के लिए समर्पित करें, कोयंबटूर में बोले सद्गुरु

वर्ष 2022 को एक सचेतन धरती के निर्माण के लिए समर्पित करें, कोयंबटूर में बोले सद्गुरु

 दिलीप जोशी की बेटी ने अपनी शादी में बालों के चलते सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां

 दिलीप जोशी की बेटी ने अपनी शादी में बालों के चलते सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां

नए साल का पहला दिन ही तीन खौफनाक हादसों का गवाह बना, वैष्णो देवी मंदिर, भिवानी और तमिलनाडु में दुघर्टना

नए साल का पहला दिन ही तीन खौफनाक हादसों का गवाह बना, वैष्णो देवी मंदिर, भिवानी और तमिलनाडु में दुघर्टना

Discussion about this post

Recommended

प्रशांत किशोर ने सोनिया गांधी को बताया आम चुनाव में भाजपा को हराने का रोडमैप

प्रशांत किशोर ने सोनिया गांधी को बताया आम चुनाव में भाजपा को हराने का रोडमैप

4 years ago
31 जनवरी से शुरू होगा बजट सत्र, एक फरवरी को किया जाएगा पेश

31 जनवरी से शुरू होगा बजट सत्र, एक फरवरी को किया जाएगा पेश

4 years ago
Teesta Setalvad

मुंबई में तीस्ता सीतलवाड़ को एटीएस हिरासत में लिया, सुप्रीम कोर्ट ने एनजीओ की जांच की बताई थी जरूरत

4 years ago
terrorist rauf asghar

भारत ने चुकता किया कंधार का भी हिसाब

1 year ago

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

दो माह में बनारस देश का पहला होगा गार्वेज फ्री सिटी

जेष्ठ माह के चौथे बढ़े मंगलवार को मनसापूरण हनुमान श्रृंगार

गंगा दशहरा पर गंगा के अविरल-निर्मल स्‍वरुप के लिए किया आवाह्न

हिमाचल में हिमपात, वर्षा व ओलावृष्टि से तापमान में 11.7 डिग्री तक गिरावट

Trending

madhyamik shiksha parishad
News

यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार

by BNPNEWS
June 1, 2026
0

BNP NEWS DESK। madhyamik shiksha parishad  माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा-2026...

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

June 2, 2026
Birds Find Shelter

बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

June 1, 2026
Biomining

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

May 26, 2026
Shri Kashi Vishwanath Dham

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

May 26, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार
  • सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन
  • बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?