• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Tuesday, July 21, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home News

Today News Update : वाराणसी में 440 नए संक्रमित, स्वामी प्रसाद मौर्य सपा में, जल्‍द आएगी भाजपा की पहली सूची, ब्रह्मोस मिसाइल सफल परीक्षण

96.Today News Update : वाराणसी में 440 नए संक्रमित, स्वामी प्रसाद मौर्य सपा में, जल्‍द आएगी भाजपा की पहली सूची, ब्रह्मोस मिसाइल सफल परीक्षण

BNPNEWS by BNPNEWS
January 11, 2022
in News
Reading Time: 1 min read
0
Today News Update : दो आतंकी ढेर, पाकिस्तान के पीएम का बड़ा आरोप, वाराणसी में 283 कोरोना संक्रमित, श्रृंखला जीतने उतरेगा भारत

Today News Update, world top news,

35
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

Today News Update,

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। मंगलवार को देश-दुनिया की कुछ खास प्रमुख खबरों की जानकारी एक नजर में आपके लिए प्रस्‍तुत हैं।

वाराणसी में 440 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले|

बीएचयू लैब से मंगलवार को मिली रिपोर्ट के अनुसार जिले में 440 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं होम आइसोलेशन कर रहे 23 मरीज और अस्पताल से एक मरीज स्वस्थ हुआ है। इसके बाद वाराणसी में थर्ड वेव में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 2069 पहुंच गई है। संक्रमित सभी मरीज होम आईसोलेशन और कोविड अस्पताल में हैं और उनका सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है। मंगलवार को बीएचयू जांच लैब से मिली 5986 जांच रिपोर्ट में 440 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। आज मिले सभी मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है और सभी के कांटेक्ट में आये लोगों की जांच की जा रही है। वाराणसी में कोविड की तीसरी लहर के दौरान अब तक 2069 केस सामने आ चुके हैं, जिसमें से 77 मरीजों मे ओमीक्रॉन वैरिएंट पाया गया है। वहीं थर्ड वेव में अब तक कुल 327 मरीज होम आइसोलेशन और एक मरीज अस्पताल से स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं पिछले दो वर्षों में जिले में इस बीमारी से 773 लोगों की मौत हुई है।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को योगी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया

उत्तर प्रदेश के श्रम, सेवायोजन और समन्वय विभाग मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को योगी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया। स्वामी प्रसाद समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। उनके साथ उनके कुछ समर्थक विधायक भी भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हो सकते हैं। टिकट के बंटवारे को लेकर उनका भाजपा से विवाद चल रहा है। मौर्य 2017 विधानसभा चुनाव से पहले मौर्य बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। योगी सरकार से पहले वो मायावती की सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। मौर्य की बेटी संघमित्रा बदायूं से सांसद हैं।

अगले तीन दिनों में आएगी भाजपा की पहली सूची
लखनऊ में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में एक बात तय हो गई है कि अधिकांश विधायकों को दोहराया नहीं किया जाएगा। यानी कि इस बार भाजपा के टिकट पर जो लोग विधायक चुनकर विधानसभा पहुंचे थे, उनमें से कई के टिकट कटेंगे। तय हुआ है कि जिन लोगों के कामकाज का प्रदर्शन पांच साल में सबसे खराब रहा है, उन्हें टिकट नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा परिवारवाद को बढ़ावा देने वाले किसी भी शख्स को टिकट न दिए जाने का भी फैसला किया गया है। अनुमान है कि अगले तीन से चार दिनों में भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर देगी।

ब्रह्मोस मिसाइल के आधुनिक संस्करण का सफल परीक्षण

भारत ने आधुनिक सुपरसोनिक ब्रह्मोस मिसाइल के नये संस्करण का मंगलवार को भारतीय नौसेना के गुप्त तरीके से निर्देशित मिसाइल विध्वंसक पोत से सफल परीक्षण-प्रक्षेपण किया। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने कहा कि मिसाइल ने सटीक तरीके से निर्धारित लक्ष्य पर निशाना साधा। डीआरडीओ ने ट्वीट किया, ‘‘ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के समुद्र से समुद्र में प्रहार करने वाले आधुनिक संस्करण का आज आईएनएस विशाखापत्तनम से परीक्षण किया गया। मिसाइल ने निर्धारित लक्ष्य पर सटीक तरीके से निशाना साधा।’’ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मिसाइल के सफल प्रक्षेपण से भारतीय नौसेना की ‘मिशन संबंधी तैयारियों’ की दृढ़ता स्पष्ट हुई है। उन्होंने ट्वीट कर भारतीय नौसेना और डीआरडीओ को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। भारत-रूस का संयुक्त उपक्रम ‘ब्रह्मोस एयरोस्पेस’ सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का उत्पादन करता है जिन्हें पनडुब्बियों, जलपोतों, विमान या भूतल पर स्थित प्लेटफॉर्मों से प्रक्षेपित किया जा सकता है। ब्रह्मोस मिसाइल 2.8 मैक या ध्वनि की गति से लगभग तीन गुना रफ्तार से प्रक्षेपित हो सकती हैं।

क्या कोलकाता नाइटराइडर्स श्रेयस अय्यर को बनाएगी कप्तान
आईपीएल 2022 के लिए बड़ी नीलामी का आयोजन फरवरी में होना है। उससे पहले नीलामी से पहले मैच जैसा रोमांच क्रिकेट प्रशंसकों को मैदान के बाहर से मिलना शुरू हो गया है। दो नई टीमें अहमदाबाद और लखनऊ को तीन-तीन खिलाड़ियों का चयन करना है। वहीं, कुछ टीमों को कप्तान की आवश्यकता है। इसमें शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइटराइडर्स का नाम भी शामिल है। इस बात की चर्चा है कि श्रेयस अय्यर को कोलकाता की टीम अपने अगले कप्तान के रूप में देख रही है। पिछले सीजन में इंग्लैंड के इयॉन मॉर्गन कोलकाता के कप्तान थे। उनके कप्तान होने के कारण टीम किसी दूसरे विदेशी खिलाड़ी को नहीं आजमा पाई। मॉर्गन बल्लेबाजी में खराब प्रदर्शन के बावजूद कप्तान होने के कारण खेलते रहे। भारतीय कप्तान होने से इस बात की समस्या नहीं होती है।

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

Taj Mahal
News

ताजमहल के मंदिर होने संबंधित दावे पर केंद्र सरकार व एएसआइ से हलफनामा मांगा

July 6, 2026
क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी में पांच दिनों में ग्राहक को अस्थायी क्रेडिट दें बैंक
News

क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी में पांच दिनों में ग्राहक को अस्थायी क्रेडिट दें बैंक

June 25, 2026
IIA Workshop
News

एमएसएमई की तरक्की के लिए पूंजी बाजार और वित्तीय योजनाओं की जानकारी जरूरी : आरके चौधरी

June 23, 2026
Next Post
14 जनवरी मकर संक्रांति पर एक करोड़ से अधिक लोग सूर्य नमस्कार करेंगे, दुनिया भर से बड़ी संख्या में पंजीकरण कराने वालों में उत्साह

14 जनवरी मकर संक्रांति पर एक करोड़ से अधिक लोग सूर्य नमस्कार करेंगे, दुनिया भर से बड़ी संख्या में पंजीकरण कराने वालों में उत्साह

15 वर्ष से 18 वर्ष तक के किशोरों के कोरोना टीकाकरण के लिए एलटी कालेज और संपूर्णानन्द स्टेडियम में लगेगा मेगा कैंप, शनिवार व रविवार को भी वेक्सीनेशन

15 वर्ष से 18 वर्ष तक के किशोरों के कोरोना टीकाकरण के लिए एलटी कालेज और संपूर्णानन्द स्टेडियम में लगेगा मेगा कैंप, शनिवार व रविवार को भी वेक्सीनेशन

यूपी विधानसभा चुनाव : 24 घंटे में भाजपा को फिर बड़ा झटका, प्रदेश कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने भी दिया इस्तीफा

यूपी विधानसभा चुनाव : 24 घंटे में भाजपा को फिर बड़ा झटका, प्रदेश कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने भी दिया इस्तीफा

Discussion about this post

Recommended

UP CM Yogi Adityanath Oath Ceremony : योगी ने दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, प्रधानमंत्री सहित तमाम लोग साक्षी बने

UP CM Yogi Adityanath Oath Ceremony : योगी ने दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, प्रधानमंत्री सहित तमाम लोग साक्षी बने

4 years ago
satellites of saturn

128 नए की खोज के साथ ही अब शनि के 274 उपग्रह

1 year ago
murder in mainpuri

गाजीपुर में घरेलू कलह में पत्नी और बच्चों की हत्याकर फांसी पर झूल गया मैकेनिक

4 years ago
Census 2026

जनगणना में गलत जानकारी या सहयोग से इन्कार पर हो सकती है सजा

4 months ago

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

रक्तांचल सीजन 3 के वसीम व विजय ने वाराणसी की रौनक को करीब से जिया

25,445 करोड़ रुपये की लागत से 89 किमी लंबा बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के नाम पर फ्राड कर रहे 20 ट्रेनर गिरफ्तार

सिंधी डायस्पोरा: पूरे विश्व मे फैले हुए लोग, पर डीएनए एक

Trending

Municipal council
वाराणसी

22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद

by BNPNEWS
July 21, 2026
0

BNP NEWS DESK। Municipal council वाराणसी नगर निगम द्वारा मछली एवं मीट विक्रेताओं को शहर से बाहर...

smart pilot project

25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं

July 21, 2026
Cockroach Janata Party

काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

July 21, 2026
Ganga water level

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

July 17, 2026
ISKCON Varanasi

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

July 17, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • 22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद
  • 25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं
  • काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?