• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Tuesday, July 21, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home विशेष हेल्‍थ

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए समय से स्क्रीनिंग व वैक्सीनेशन जरूरी

वाराणसी के डीएम ने महिला विद्यालयों की प्रधानाचार्यों व स्वयं सेवी संस्थाओं के साथ किया संवाद

BNPNEWS by BNPNEWS
April 17, 2022
in हेल्‍थ
Reading Time: 1 min read
0
सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए समय से स्क्रीनिंग व वैक्सीनेशन जरूरी
2.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से जनपद में सर्वाइकल कैंसर (बच्चेदानी के मुख का कैंसर) के रोकथाम की दिशा में सभी स्तरों पर प्रयास किये जा रहे हैं। इस क्रम में जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने रविवार को जिले के महिला विद्यालयों की प्रधानाचार्यो व स्वंय सेवी संस्थाओं के साथ बैठक की और कहा कि स्क्रीनिंग व वैक्सीनेशन से सर्वाइकल कैंसर पर काफी हद तक लगाम लगाया जा सकता है। यह तभी संभव है जब इस बारे में समाज में जागरुकता आयेगी। लिहाजा स्क्रीनिंग व वैक्सीनेशन के प्रति महिलाओं में जागरुकता लाने के लिए अभियान चलाया जाए।
सर्किट हाउस के सभागार में रविवार को आयोजित सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग व वैक्सीनेशन पर जागरुकता एवं संवाद कार्यक्रम में जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संदीप चौधरी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ ही महिला विद्यालयों की प्रधानाचार्यो, अध्यापिकाओं व स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ संवाद स्थापित किया। इस दौरान होमी भाभा कैंसर संस्थान की डा. रुचि पाठक ने बच्चेदानी के मुंह के कैंसर के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह रोग एक वायरस के चलते होता है जो यौन संक्रमण के चलते एक से दूसरे तक पहुंचता है। इसका प्रभाव 30 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं में अधिक होता है। संक्रमण का प्रभाव अधिकांशतः कई वर्ष बाद देखने को मिलता है। उन्होंने बताया कि चूकि यह बीमारी यौन संक्रमण के चलते होती है लिहाजा इसके बचाव का एक बड़ा उपाय है कि नौ से 14 वर्ष की किशोरियों को इससे सम्बन्धित टीके की दो डोज जरूर लगवा दी जाए। यह टीका 15 से 26 वर्ष की उम्र में भी लग सकता है लेकिन तब टीके की कुल तीन डोज लगवानी होगी। चूंकि यह बीमारी लक्षण विहीन होती है और इससे पीड़ित होने का पता रोगी को बहुत देर में चलता है लिहाजा इससे बचाव के लिए प्रत्येक महिला को अपनी स्क्रीनिंग जरूर करवानी चाहिए ताकि रोग का जरा भी लक्षण नजर आये तो उसका उपचार शुरू किया जा सके।
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने महिला विद्यालयों की प्रधानाचार्यो, अध्यापिकाओं से कहा कि इस बारे में वह अपने विद्यालय की छात्राओं व उनके अभिभावकों को जागरूक करें। विद्यालयों के नोटिस बोर्ड पर इस रोग की गंभीरता और बचाव के उपाय के बारे में जानकारी देते हुए इससे सम्बन्धित टीकाकरण और स्क्रीनिंग कराने की सलाह दी जाए। उन्होंने स्वयं सेवी संस्थाओं से भी अपील किया कि वह भी इस दिशा में सहयोग प्रदान करें। मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल ने कहा कि जिस तरह हम अन्य बीमारियों के टीके लगवाते है, उसी तरह अगर सर्वाइकल कैंसर का टीका भी अपनी बेटियों को लगवा दें तो उनका जीवन सुरक्षित हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में चलाये जा रहे अभियान में महिला विद्यालय के प्रधानाचार्यो व अध्यापिकाओं की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है। यदि व अपनी छात्राओं के साथ-साथ विद्यालय आने वाले उनके अभिभावकों को इस बारे में जागरूक करेंगी तो इसके सार्थक परिणाम आयेंगे।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संदीप चौधरी ने कहा कि किशोरियों के टीकाकरण के साथ ही युवतियों, महिलाओं की ज्यादा से ज्यादा स्क्रीनिंग के जरिए इस रोग पर अंकुश लगाया जा सकता है। इसकी स्करीनिंग के लिए सभी सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों, हेल्थ एण्ड वेलनेश सेंटर पर सुविधा उपलब्ध है और महिलाएं इसका लाभ उठा सकती है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. ए.के. मौर्य ने कहा कि देश में प्रतिवर्ष एक लाख 40 हजार से अधिक सर्वाइकल कैंसर पीड़ित मरीज मिल रहें है, इनमें हर वर्ष 25 प्रतिशत को अपनी जान गवांनी पड़ती है। यदि नौ से 14 वर्ष की किशोरियों के टीकाकरण के साथ ही महिलाओं के स्क्रीनिंग पर हम ध्यान दें तो इस रोग पर काफी अंकुश लगाया जा सकता है।
बैठक में डीएचईआईओ हरिवंश यादव, डा. अतुल सिंह, डा. आरबी यादव, डा. यतीश भुवन पाठक, डा. मनोज सिंह, डा. अमित सिंह होमी भाभा कैंसर संस्थान की निशा, डा. रुचि व आखिलेश, जिला विधालय निरीक्षक उपस्थित थें।

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

Lakshmi Hospital
हेल्‍थ

अब नये कलेवर में मरीजों के सेवार्थ होगा लक्ष्मी हॉस्पिटल

June 19, 2026
Six Pocket Syndrome
हेल्‍थ

सिक्स-पॉकेट सिंड्रोम: बढ़ती सामाजिक चुनौती है

November 1, 2025
Health Insurance
हेल्‍थ

जीएसटी शून्य होने से ज्यादा कवरेज वाले हेल्थ इंश्योरेंस की मांग 38 % बढ़ी

October 30, 2025
Next Post
वाराणसी में अनोखा विरोध : घर की छत पर लाउडस्पीकर से मंहगाई डायन का गाना बजाया

वाराणसी में अनोखा विरोध : घर की छत पर लाउडस्पीकर से मंहगाई डायन का गाना बजाया

वाराणसी में भारत माता मंदिर से ईश्वर-अल्लाह तेरो नाम की धुन प्रसारित कर लोगों से शांति की अपील

वाराणसी में भारत माता मंदिर से ईश्वर-अल्लाह तेरो नाम की धुन प्रसारित कर लोगों से शांति की अपील

पांच प्रतिशत के कर स्लैब को हटा सकती है जीएसटी परिषद, कुछ उत्पादों के लिए नई दरें संभव

पांच प्रतिशत के कर स्लैब को हटा सकती है जीएसटी परिषद, कुछ उत्पादों के लिए नई दरें संभव

Discussion about this post

Recommended

CTET 2022

जल्द ही जारी होगा नोटिफिकेशन, सफल होने के बाद किस स्‍कूल में मिलेगी नौकरी

Sonali Phogat 

सोनाली फोगाट की मौत पिटाई के कारण हुई, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मामला आया सामने

murder in mainpuri

गाजीपुर में घरेलू कलह में पत्नी और बच्चों की हत्याकर फांसी पर झूल गया मैकेनिक

4 years ago
कांग्रेस पार्टी का ‘युवा घोषणापत्र’ : 20 लाख रोजगार देने और ‘नया उत्तर प्रदेश’ बनाने का वादा

कांग्रेस पार्टी का ‘युवा घोषणापत्र’ : 20 लाख रोजगार देने और ‘नया उत्तर प्रदेश’ बनाने का वादा

4 years ago

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

रक्तांचल सीजन 3 के वसीम व विजय ने वाराणसी की रौनक को करीब से जिया

25,445 करोड़ रुपये की लागत से 89 किमी लंबा बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के नाम पर फ्राड कर रहे 20 ट्रेनर गिरफ्तार

सिंधी डायस्पोरा: पूरे विश्व मे फैले हुए लोग, पर डीएनए एक

Trending

Municipal council
वाराणसी

22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद

by BNPNEWS
July 21, 2026
0

BNP NEWS DESK। Municipal council वाराणसी नगर निगम द्वारा मछली एवं मीट विक्रेताओं को शहर से बाहर...

smart pilot project

25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं

July 21, 2026
Cockroach Janata Party

काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

July 21, 2026
Ganga water level

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

July 17, 2026
ISKCON Varanasi

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

July 17, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • 22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद
  • 25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं
  • काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?