इस बार ‘जुलाई का जैकपॉट’ हाथ लगेगा या नहीं, भारतीय बाजार फिलहाल हैं मंदी की चपेट में

SHARE:

stock market

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। stock market downturn हाल ही में आईआईएलएल सिक्योरिटीज की एक स्टडी में यह बात सामने आई है कि भारतीय बाजार बीते कुछ महीनों से डायरेक्शन पाने के लिए जूझ रहा है। कैश मार्केट में वॉल्यूम घटने की वजह से यह समस्या पैदा हुई है। जून महीने में बीएसई और निफ्टी में कैश का टर्नओवर 23 प्रतिशत तक कम रहा है। ऐसे में भारतीय शेयर बाजार मंदी के मूड से बाहर नहीं निकल पा रहा है। कुल मिलाकर वर्तमान में हालात हैं वे यही कह रहे हैं कि इस बार बाजार में निवेशकों को जुलाई का जैकपॉट हाथ लगेगा इसकी संभावना बहुत कम नजर आ रही है। हां एक बात जरूर है कि है कि शेयर बाजार का अपना गणित है ऐसे में यह जुलाई का जैकपॉट लाता है या नहीं इस बारे में कोई भविष्यवाणी नहीं की जा सकती है, यह तो बाजार खुद ही तय करेगा।

जानकार मानते हैं कि इस साल जुलाई के महीने में अमेरिका का केंद्रीय बैंक महंगाई पर काबू करने की मशक्कत में लगा रहेगा। वर्तमान परिस्थितियों में अमेरिका में अर्थव्यवस्था की ग्रोथ रेट को सपोर्ट देने की बजाय अमेरिका की केन्द्रीय बैंक के लिए महंगाई पर लगाम लगाना अधिक जरूरी है। इसलिए अमेरिका से दुनियाभर के दूसरे शेयर बाजारों को कोई फायदा मिलेगा, इस साल ऐसा नहीं लगता है। दुनियाभर के बाजारों से अमेरिकी निवेशक बिकवाली करते दिख रहे हैं। ऐसे में बाजार कमजोर हो रहा है। इन कमजोर हो रहे बाजारों में भारतीय शेयर बाजार भी शामिल है।

भारतीय बाजार फिलहाल हैं मंदी की चपेट में
stock market downturn  जुलाई के महीने में मॉनसून पर भी कारोबार जगत और बाजार की निगाहें लगी रहेंगी। साल 2021 में बीएसई सेंसेक्स में जुलाई महीने में 0.21% की वृद्धि देखी गई थी। वहीं, 2020 में भारतीय बाजार में 7.71 प्रतिशत का इजाफा हुआ था। वर्ष 2018 में जुलाइ्र महीने में शेयर बाजार 6.16% ऊपर गया था। ऐसे में आम तौर भारतीय बाजार में जुलाई का जैकपॉट नजर आया है। इस महीने लोगों को खूब पैसा भी बनाकर दिया है। पर, इस बार हालात उलट हैं।

बाजार में हरा निशान हाल के  दिनों में बहुत कम दिखा है। बाजार अगर हरे निशान में कारोबार भी करता नजर आता है तो उसमें वोलैटिलिटी इतनी ज्यादा होती है कि वह निवेशकों के लिए फायदे का सौदा नहीं बन पाता है। जिस सेंसेक्स के बारे में कुछ महीनों कहा जाता था कि 60,000 पर करेगा वह फिलहाल दस प्रतिशत से अधिक गिरकर 52,000 से 53,000 के बीच कारोबार कर रहा है।18,000 के पार जाने वाला निफ्टी भी लुढ़ककर 15,000 से 16,000 के बीच कारोबार कर रहा है।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें